शिक्षा

रेलवे में नौकरी पाने के है इच्छुक, तो फटाफट करें आवेदन

नई दिल्ली। रेलवे (Railways) में नौकरी पाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए नौकरी पाने का अच्‍छा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) साउथ वेस्‍टर्न रेलवे (SWR Railway) ने रिक्‍त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 25 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि कुल 147 रिक्‍त पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobs.rrchubli.in पर चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए कोई एप्लिकेशन फीस जमा नहीं करनी है। किसी मान्‍यताप्राप्‍त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्‍ट्रीम में ग्रेजुएट उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन दर्ज कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 42 वर्ष निर्धारित है जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए छूट का भी प्रावधान है। अंतिम रूप से चयनित उम्‍मीदवार 7th CPC लेवल 5 के तहत वेतन पाने के पात्र होंगे। अन्‍य सभी जरूरी जानकारियां उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्‍लाई

स्‍टेप 1: आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: होमपेज पर टॉप पर दिख रहे जॉब सेक्‍शन पर जाएं।

स्‍टेप 3: नोटिफिकेशन पाने के लिए स्‍क्रीन पर दिख रहा नोटिफिकेशन का लिंक खोले।

स्‍टेप 4: अपनी बेसिक डिटेलस दर्ज कर रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर लें।

स्‍टेप 5: अब लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट कर दें।

स्‍टेप 6: डॉक्‍यूमेंट्स और सिग्‍नेचर अपलोड कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इच्‍छुक उम्‍मीदवार ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से मालगाड़ी मैनेजर के पदों पर उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यूपी बीएड 2022 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो गई है जबकि आवेदन करने की लास्‍ट डेट 25 अप्रैल 2022 है। योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती कंप्‍यूटर आधारित टेस्‍ट, मेडिकल एग्‍जाम और डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्‍यम से की जाएगी। आवेदन से पहले, उम्‍मीदवार पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button