• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी लाड़ली के लिए करें निवेश, मिलेगा इतना ब्याज

Writer D by Writer D
23/12/2022
in Business
0
Sukanya Samriddhi Yojana(SSY)

Sukanya Samriddhi Yojana(SSY)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सुकन्या योजना के बारे में अच्छी से जानकारी कर लेनी चाहिए कि आपको सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में से एक है. यह योजना न केवल जोखिम-मुक्त रिटर्न प्रदान करती है बल्कि बेटियों की शादी जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए एक योजना बनाने में भी सहायता करती है.

अगर आर सुकन्या योजना के तहते खाता खोलना चाह रहे हैं तो आप सुकन्या समृद्धि खाता 10 वर्ष से कम आयु की बेटी के नाम पर खोल सकते हैं. हालांकि एक व्यक्ति एक बच्ची के नाम पर केवल एक ही खाता खोल सकता है. इस योजना में प्रति परिवार केवल दो बेटियों के नाम पर खाता खोल सकते हैं. सुकन्या योजना में वर्तमान में 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. इस प्रकार, दोनों बालिकाओं के लिए एक-एक खाता खोला जा सकता है

तीसरी बेटी को ऐसे मिलेगा लाभ

माता-पिता या अभिभावक जिनके तीन बालिकाएं हैं, वे तीसरा खाता भी खोल सकते हैं. बशर्ते वे सरकार द्वारा निर्दिष्ट मानदंडों को पूरा करते हों. सरकार ने कहा है कि सुकन्या समृद्धि खाता तीसरी बच्ची के लिए खोला जा सकता है, अगर पहली डिलीवरी के दौरान एक लड़की पैदा हो जाती है और फिर दूसरी डिलीवरी के दौरान जुड़वां लड़कियां हो जाती हैं तो इस योजना का लाभ उन्हें भी मिल सकता है. इसलिए, यदि किसी व्यक्ति की तीन बालिकाएं हैं और उनमें से दो जुड़वां बेटी है, तो तीनों को सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत कवर किया जा सकता है.

सुकन्या योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) विशेषताएं

SSY योजना 7.6 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है. योजना से अर्जित ब्याज आय आयकर अधिनियम 1961 की धारा -10 के तहत कर से पूरी तरह मुक्त है. योजना में किया गया निवेश अधिनियम की धारा 80-सी के तहत कटौती के लिए योग्य है. कोई भी 15 साल की अवधि के लिए खाते में प्रति वर्ष 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकता है. सुकन्या योजना में डिपॉजिट किया गया निवेश 21 साल में मैच्योर होगा. अगर किसी वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं किया जाता है तो 50 रुपये का जुर्माना देकर खाते को फिर से चालू किया जा सकता है. खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरे होने पर मैच्योरिटी प्राप्त करेगा. बालिका के विवाह की तिथि के बाद खाते के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पोस्ट ऑफिस में करें निवेश, नहीं आएगी पैसों की दिक्कत

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में हर महीने 1000 रुपए जमा करने पर 7.6 प्रतिशत के ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख 9 हजार 212 रुपए मिलेंगे.

Tags: about sukanya samriddhi yojanahow to invest in Sukanya Samriddhi YojanaInterest rate on Sukanya Samriddhi Yojanasukanya samriddhi yojanaSukanya Samriddhi Yojana interest rate
Previous Post

पोस्ट ऑफिस में करें निवेश, नहीं आएगी पैसों की दिक्कत

Next Post

खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
Army truck

खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

देश को प्रगति के पथ पर ले जाती है शिक्षा: नायब सिंह

25/01/2025
CM Yogi

कानून का राज सुशासन की पहली शर्त: सीएम योगी

03/07/2023
Himanshu Sharma Kanika

कनिका ढिल्लों ने की ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से सगाई

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version