• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेशकों ने म्यूचुअल फंड के जरिये बाजार में हजारों करोड़ रुपये का किया निवेश

Desk by Desk
11/11/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना संकट आने से मार्च में शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। उसके बाद निवेशकों ने म्यूचुअल फंड के जरिये बाजार में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया था। जुलाई के बाद बाजार में जबरदस्त तेजी आने के बाद से निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली का दौर शुरू हैं। निवेशकों को डर है कि बाजार में फिर से बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऐसे में वह अपना पैसा इक्विटी से निकालकर डेट फंड में निवेश कर रहे हैं। यानी, म्यूचुअल फंड निवेशकों ने सुरक्षित निवेश में पैसा लगाना शुरू कर दिया है।

बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड ने अक्तूबर महीने में इक्विटी से 14,300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम निकासी की है। सितंबर तिमाही के दौरान इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों से निवेशकों ने 7,200 करोड़ से अधिक की निकासी की। इस दौरान एसआईपी फोलियो में भी निवेश में कमी देखी गयी। वहीं, दूसरी ओर, डेट म्यूचुअल फंड्स ने 1,10,466 करोड़ रुपये का निवेश अक्तूबर महीने में हुआ है। सितंबर में 51,962.16 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

धनतरेस से पहले सोने के भाव में आई मामूली तेजी

फिनोलॉजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पंकज कामरा ने कहा, निकासी का एक प्रमुख कारण यह था कि अमेरिकी चुनाव पर चिंता और घरेलू अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच निवेशक लगातार निवेश को भुनाये जा रहे थे। कामरा ने कहा कि निकासी का एक अन्य कारण कुछ क्षेत्रों में मुनाफावसूली हो सकता है। इसके अलावा परिदृश्य की अनिश्चितता के मद्देनजर नकदी रखने की आवश्यकता ने भी इसमें योगदान दिया।

म्‍यूचुअल फंडों की तमाम कैटेगरी में डेट फंड एक हैं। डेट म्‍यूचुअल फंड फिक्‍स्‍ड इनकम सिक्‍योरिटी में पैसा लगाते हैं। इनमें बॉन्‍ड, गवर्नमेंट सिक्योरिटी, ट्रेजरी बिल और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर आदि शामिल हैं। डेट फंड उन निवेशकों के लिए उपलब्ध सबसे सुरक्षित निवेश साधनों में से एक हैं, जो बिना जोखिम के अपने निवेश पर अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं। इसके अलावा, रिटर्न काफी स्थिर है, क्योंकि इक्विटी फंड में रिटर्न अस्थिर हैं।

Tags: mutual fundsebiम्यूचुअल फंडसेबी
Previous Post

व्हॉट्सएप पर चैटिंग के साथ कर पाएंगे शॉपिंग

Next Post

हैदराबाद के इस गेंदबाज को भी ट्रेड करना चाहती थी मुंबई इंडियंस

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
mumbai indians

हैदराबाद के इस गेंदबाज को भी ट्रेड करना चाहती थी मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026

कलरफुल आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, लुक हो सकता है खराब

06/01/2022
murder

पत्नी ने खाना परोसने से किया इंकार, पति ने दे दी खौफनाक सजा

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version