• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 : सनराइजर्स ने मुंबई को 10 विकेट से रौंद कर प्ले ऑफ में पहुंची

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
IPL 2020

IPL 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईपीएल के 13वें सीजन के 56वें मैच में मंगलवार रात शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद  ने बाजी मारी। उसने अपने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में मजबूत मुंबई इंडियंस (MI) को 10 विकेट से मात दी। सनराइजर्स ने पहले तो मुंबई को 149/8 रनों पर रोका और फिर 17.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 151/0 रन बनाए और जीत का लक्ष्य (150 रन) हासिल कर लिया। कप्तान डेविड वॉर्नर (नाबाद 85 रन) और ऋद्धिमान साहा (नाबाद 58 ) की सलामी जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया।

इस बेशकीमती जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ में धमाकेदार एंट्री की। मौजूदा आईपीएल के आखिरी लीग मैच के इस नतीजे के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स  का अभियान खत्म हो गया। सनराइजर्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया- किस रणनीति की वजह से मिली जीत

सनराइजर्स की यह 7वीं जीत रही। वह 14 मैचों में 14 अकों के साथ बेहतर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में मुंबई (18) और दिल्ली कैपिटल्स (16) के बाद तीसरे स्थान पर आ गई। यानी अब वह एलिमिनेटर में 6 नवंबर को चौथे नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ उतरेगी।

मुंबई इंडियंस की यह 5वीं हार रही। वह 14 मैचों में 18 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार रही। सनराइजर्स की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स  का अभियान खत्म हो गया। 14 मैचों में उसके भी 14 अंक रहे, लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से वह अंतिम चार से बाहर हो गई।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम को कप्तान डेविड वॉर्नर और ऋद्धिमान साहा ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 151 रनों की अटूट साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के बिना उतरी मुंबई की टीम विकेट के लिए तरस गई।

Tags: cricket newsDisneyDream 11 IPL 2020HotstarHotstar DisneyIPLIPL 2020IPL 2020 Full ScheduleIPL 2020 live streamingIPL 2020 Scheduleipl 2020 teamsipl newsLive IPL NewsLive Match Livesports newsआईपीएल
Previous Post

राजस्थान : नगर निगम चुनाव में पति की हार के बाद पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Next Post

हमीरपुर में डबल मर्डर : पूर्व प्रधान समेत दो बेटों की गोली मारकर हत्या

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
Next Post
डबल मर्डर

हमीरपुर में डबल मर्डर : पूर्व प्रधान समेत दो बेटों की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Film City

जून में शुरू हो सकता है सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण

24/05/2025
murder

ट्रिपल मर्डर: दाल में मिलाई 90 नींद की गोलियां, फिर बांके से काटा गला

19/01/2022
CM Yogi

जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन : मुख्यमंत्री

21/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version