• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर: दाल में मिलाई 90 नींद की गोलियां, फिर बांके से काटा गला

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-2 निवासी इंडियन आयल कार्पोरेशन से सेवानिवृत्त महमूद अली खां, उनकी पत्नी दरख्शा और बेटे शावेज की हत्या उनके बड़े बेटे सरफराज ने की थी। सरफराज ने अपने एक साथी अनिल यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

उसने 5 जनवरी की रात को दाल में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी जिससे सभी बेहोश हो गये। इसके बाद उनकी बांके से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने तीनों शव तीन थानाक्षेत्र में अलग-अलग दिन फेंका ताकि किसी को संदेह न हो। इसके बाद कश्मीर निकल गया। वहीं से तीनों के गायब होने की सूचना रिश्तेदारों को दी।

पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो सभी के मोबाइल की लोकेशन लखनऊ में मिली। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म भी कुबूल कर लिया। वारदात को अंजाम देने के पीछे का कारण परिवार में तरजीह न मिलने और संपत्ति को कब्जा करना सामने आया है।

एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक विकासनगर के सेक्टर-2 में इंडियन आयल कार्पोरेशन से सेवानिवृत्त महमूद अली खां परिवार सहित रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी दरख्शा और बेटे शावेज और सरफराज है। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी अपने परिवार के साथ नोएडा में रहती है। 5 जनवरी को महमूद अली खां, उनकी पत्नी दरख्शां और छोटे बेटे शावेज की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या घर के अंदर की गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम उनके बड़े बेटे सरफराज ने दिया था। पुलिस ने सरफराज को हिरासत में लिया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने की सन्यास की घोषणा, ये होगा उनका लास्ट सीजन

पुलिस के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि आरोपी सरफराज ने 5 जनवरी को दाल में नींद की गोलियां मिला दी थी। उसने दाल में एक-दो नहीं 90 गोलियां मिलाई थी ताकि कोई होश में न रहे। सभी के बेहोश होने के बाद उनके कमरे में ही बिस्तर पर बांके से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने साथी अनिल यादव जो बैकुंठ धाम में सफाई कर्मचारी है। उसके साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया फिर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक सरफराज ने हत्याकांड को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। हत्या के बाद उसने तीनों शव को तीन दिन में तीन इलाके में फेंका ताकि किसी को शक न हो। सरफराज ने 6 जनवरी को इटौंजा में माल रोड के किनारे शावेज का शव चादर में बांधकर फेंका। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद 8 जनवरी को पिता महमूद खां को मलिहाबाद में और 13 जनवरी को मां दरख्शां का शव माल में फेंका। अरोपी सरफराज ने तीनों शव को ठिकाने लगाने के लिए आठ दिन का समय लिया। इस दौरान शव घर के अंदर ही पड़ा रहा। सवाल खड़ा होता है कि आखिर एक सप्ताह में शव से दुर्गंध क्यों नहीं आई। अगर आई तो पड़ोसियों को पता नहीं चला। पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है।

Tags: crime newsLucknow Newstriple murder in Lucknowup news
Previous Post

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, वरुण और अजय मिश्र नहीं शामिल

Next Post

सपा राज्य में एक बार फिर ‘माफियावाद’ लाना चाहती हैं : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

सपा राज्य में एक बार फिर 'माफियावाद' लाना चाहती हैं : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

भारत में इलेक्ट्रानिक और स्मार्टफोन उद्योग का भविष्य बहुत ही उज्जवल है : प्रसाद

19/12/2020
suresh khanna

आईना जब भी उठाया करो, पहले देखा करो, फिर दिखाया करो : खन्ना

12/06/2021
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version