• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IRCTC दे रहा है कश्मीर की सुंदर वादियों में घूमने का मौका, जानें पूरा यात्रा शेडुल

Writer D by Writer D
22/12/2023
in Categorized
0
Kashmir

Visit Kashmir with IRCTC tour packages

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

IRCTC टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई तरह टूर पैकेज लाता रहता है। हाल ही में IRCTC ने कश्मीर (Kashmir) टूर पैकेज लॉन्च किया है। कश्मीर (Kashmir) हेवन ऑन अर्थ नाम के इस पैकेज की शुरुआत 25 मार्च 2024 से होगी। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

5 रात और 6 दिनों के इस टूर की शुरुआत 25 मार्च 2024 से होगी। इसके लिए आपको चेन्नई एयरपोर्ट जाना होगा और फ्लाईट के उड़ान भरने के 3 घंटे पहले वहां पहुंचना होगा।

आइए जानते हैं कैसा होगा यात्रा का शेड्यूल

पहले दिन आप चेन्नई से उड़ान भरने के बाद श्रीनगर पहुंचेंगे। उसके बाद आपको होटल में ले जाया जाएगा। चेक इन करवाने के बाद आप शिकारा बोट से झील में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शहर की तुलना इटली के वेनिस शहर से की जाती है।

दूसरे दिन नाश्ता करने के बाद आपको श्रीनगर से सोनमर्ग ले जाया जाएगा। वहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे। पूरा दिन सोनमर्ग में घूमने के बाद शाम को वापस श्रीनगर रवाना होना पड़ेगा और वहीं पर रात का खाना मिलेगा।

तीसरे दिन आपको गुलमर्ग घुमाने ले जाया जाएगा। गुलमर्ग एक बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। वहां से आप खिलनमार्ग भी घूम सकते हैं। शाम को वापस श्रीनगर लौटना होगा।

चौथे दिन नाश्ते के बाद पहलगाम के खूबसूरत केसर के खेत देखने का मौका मिलेगा। उसके बाद आप वहां पर बेताब घाटी, चंदनवाड़ी और अरु घाटी भी घूमने जा सकते हैं। इसके बाद शाम को पहलगाम के होटल में ही रात गुजारनी होगी।

पांचवे दिन ब्रेकफास्ट के बाद श्रीनगर के होटल से चेकआउट करना होगा। उसके बाद शंकराचार्य मंदिर के दर्शन करते हुए डल झील के किनारे स्थित हजरतबल पहुंचेंगे। इसके बाद आपको शाम को डल झील में शिकारा राइड करवाई जाएगी और रात में आपको हाउसबोट में रुकवाया जाएगा।

मनीष सिसोदिया की नहीं कम हो रही मुश्किलें, अदालत ने फिर बढ़ा दी न्यायिक हिरासत

छठवे दिन हाउसबोट में ही नाश्ता करने के बाद आपको चेक आउट करना होगा और वहां से श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होना पड़ेगा। जहां से आप चेन्नई के लिए फ्लाइट बोर्ड करेंगे।

जानें कितना होगा किराया

फ्लाइट का किराया प्रति व्यक्ति 53500 रुपये होगा। अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति 49500 रुपये, तीन हैं तो प्रति व्यक्ति 47500 रुपये होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 39000 रुपये और 2 से 4 साल के बच्चों के लिए 36500 रुपये किराया होगा।

कैसे कराएं बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग कराने के लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। पैकेज से जुड़ी जानकारी के लिए आप 9003140682, 8287931973, 8287931968 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags: irctc appirctc kashmir tour packagekashmir tourkashmir tour package
Previous Post

मनीष सिसोदिया की नहीं कम हो रही मुश्किलें, अदालत ने फिर बढ़ा दी न्यायिक हिरासत

Next Post

1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का होगा निर्माण,फेज-1 की विकास प्रकिया शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Bulk Drug Park

1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का होगा निर्माण,फेज-1 की विकास प्रकिया शुरू

यह भी पढ़ें

River Front

रिवरफ्रंट की रेलिंग टूटने से 9 साल का बच्चा डूबा, सपा ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

05/04/2023
sanitation workers

नगर निगम के शिक्षित सफाई कर्मी बनेंगे लिपिक, हजारों सफाई कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

23/03/2023

SAI में कोच के 105 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version