• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारों ओर से घिरे IS सरगना ने खुद को बम से उड़ाया, बाइडेन ने लाइव देखा सेना का ऑपरेशन

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीरिया। अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में आतंकी संगठन ISIS का सरगना अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी ढेर हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कुरैशी के मारे जाने की घोषणा की है। कुरैशी तुर्की सीमा पर सीरियाई शहर में एक तीन मंजिला इमारत में रह रहा था।

अमेरिकी सेना ने जिस तरह से अलकायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया था। ठीक उसी तरह का ऑपरेशन कुरैशी को पकड़ने के लिए भी चलाया गया था। हालांकि, अमेरिकी सेना कुरैशी तक पहुंच पाती, उससे पहले ही उसने खुद को बम से उड़ा लिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे ‘कायरता’ बताया है।  इससे पहले अक्टूबर 2019 में जब अमेरिकी सेना ने आईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी को पकड़ने का ऑपरेशन चलाया था।  तब वो भी एक सुरंग में छिप गया था और घिरने के बाद अपने बच्चों समेत खुद को बम से उड़ा लिया था।

इस ऑपरेशन से पहले पश्चिमी सीरिया के अतमेह शहर के लोगों को अमेरिकी सेना ने चेतावनी भी दी थी।  न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि अमेरिकी सैनिक लाउडस्पीकर से चेता रहे थे कि अगर आप यहां से नहीं गए तो आप भी मारे जाएंगे।

धमाका इतना जोरदार था कि आतंकी के शव के परखच्चे उड़ गए. (फोटो-AFP)

कुरैशी के बम से उड़ाने से पहले सेना ने पहली मंजिल से 4 बच्चों समेत 6 लोगों को बाहर निकाल लिया था।  हालांकि, कुछ देर बाद ही उसने खुद को बम से उड़ा लिया।  इसमें कुरैशी के अलावा उसकी दोनों पत्नी और एक बच्चे की भी मौत हो गई।  अमेरिकी सेना के मुताबिक, इस ब्लास्ट में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं।

न्यूज एजेंसी ने व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस ऑपरेशन की प्लानिंग दिसंबर की शुरुआत में हुई थी।  उसी समय अधिकारियों को पता चल गया था कि आतंकी कुरैशी तीन मंजिला इमारत में रह रहा है।

20 दिसंबर को जो बाइडेन को आतंकी कुरैशी को जिंदा पकड़ने की योजना के बारे में बताया गया था। हालांकि, इसमें दिक्कत ये थी कि कुरैशी बहुत ही कम घर से बाहर निकलता था।

कुरैशी को एक हमले में मारने की योजना भी बनाई गई। हालांकि, आसपास बच्चों और आम नागरिकों की मौजूदगी की वजह से ऑपरेशन नहीं चलाया गया।

इसके बाद अमेरिकी सेना को पहली मंजिल पर रहने वाले परिवारों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के मकसद से एक मिशन तैयार करने को कहा गया।  आखिरकार तय हुआ कि अमेरिकी सैनिक वहीं जाकर इस ऑपरेशन को अंजाम देंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन समेत सीनियर अधिकारी इस ऑपरेशन को लाइव देख रहे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, शाम को बाइडेन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की थी।  उसके बाद वो 5 बजे सिचुएशन रूम में आ गए, जहां उन्होंने ऑपरेशन लाइव देखा।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में एक भी आम नागरिक की मौत नहीं हुई है। जितने भी लोग मारे गए हैं, वो आईएस के हमले में मारे गए हैं।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

Next Post

1 लाख की रिवॉल्वर के मालिक है योगी, जानिए 5 साल में कितनी बढ़ी CM की संपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Murder
Main Slider

पारिवारिक विवाद में बेटा बना दरिंदा, चार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

02/03/2026
Gold
Main Slider

मिडिल ईस्ट महायुद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतें बनी रॉकेट

02/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Next Post

1 लाख की रिवॉल्वर के मालिक है योगी, जानिए 5 साल में कितनी बढ़ी CM की संपत्ति

यह भी पढ़ें

SI rapes woman

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

06/11/2020
CM Nayab Singh

नायब सिंह की शिक्षकों से अपील, देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देने का लें संकल्प

30/07/2024
अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ Amitabh becomes emotional after Amar Singh's death

अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन,ऐसे जताया शोक

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version