• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन,ऐसे जताया शोक

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ Amitabh becomes emotional after Amar Singh's death

अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मुंबई। समाजवादी पार्टी के पूर्वनेता व राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर अमर सिंह के निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

TikTok की जल्द हो सकती है भारत में एंट्री, माइक्रोसॉफ्ट से हुआ सौदा

इस बीच कभी अमर सिंह के काफी करीबी रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शोक जाहिर किया है। बता दें कि अमिताभ ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर नजर आ रही है। वहीं तस्वीर में अमिताभ सिर झुकाए हैं। बड़ी बात है कि अमिताभ ने इस ट्वीट के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन बिन कुछ कहे अमिताभ ने ये जाहिर कर दिया है कि अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है।

नागपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत

बता दें कि अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच हुए विवाद हमेशा में सुर्खियों में रहे हैं। एक समय था जब अमर सिंह अमिताभ बच्चन के खास हुआ करते थे, लेकिन दोनों के परिवारों के बीच एक समय के बाद ऐसी खटास आ गई कि उसके बाद वह कभी साथ नजर नहीं आए।

T 3612 – pic.twitter.com/znSkQa2Sl6

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 1, 2020

अमर सिंह इसकी वजह हमेशा जया बच्चन को मानते थे। अमर सिंह अक्सर कई साक्षात्कार में बच्चन परिवार पर कई बातें कह जाते थे और तंज कसते थे, लेकिन बच्चन परिवार की तरफ से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया।

एक बार जब एक साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का बेहद की सहज उत्तर दिया। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अमर सिंह को दोस्त मानते हैं और इस बात से आहत नहीं है।

अमिताभ ने कहा कि अमर सिंह हमारे मित्र हैं, हमारे उनके बीच विवाद नहीं है और उनको ये अधिकार है कि वह हमारे बारे में जो चाहें, कह सकते हैं।

दिल्ली के डॉक्टरों ने 105 साल की कोरोना संक्रमित महिला को ठीक करके उनके परिवार को दी ‘ईदी’

गौरतलब है कि अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। वह पहली बार साल 1996 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वे कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के करीब रहे।

वहीं दूसरी ओर बात अमिताभ बच्चन की करें तो अभिनेता कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हैं। वहीं बाद में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक तरफ जहां ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना को मात देकर घर वापसी कर चुके हैं तो वहीं अभिषेक और अमिताभ अस्पताल में ही भर्ती हैं।

Tags: amar singh deathAmar Singh'Amitabh Bachchanamitabh bachchan emotional tweet for amar singhamitabh bachchan on amar singh deathAmitabh Bachchan TweetBollywoodBollywood ImagesBollywood PhotosEntertainment newsLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photosअमर सिंहअमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभअमिताभ बच्चन
Previous Post

नागपुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौके पर मौत

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट का हुआ TikTok, अब अमेरिका में नहीं लगाएगा बैन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

माइक्रोसॉफ्ट का हुआ TikTok, अब अमेरिका में नहीं लगाएगा बैन

यह भी पढ़ें

Swami Avimukteshwaranand

ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग का संत करेंगे जलाभिषेक!

02/06/2022
Jhanvi and Khushi's workout video went viral, were seen pulling each other's legs

जाह्नवी और खुशी की वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, एक दूसरे की टांग खीचती आई नज़र

01/07/2021

सीएम योगी ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, खुशी से भावुक हुए लोग

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version