• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारी मौसम में कोरोना के संबंध में एहतियात बरतना आवश्यक है : योगी  

Desk by Desk
28/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में नियंत्रण पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि त्योहारी मौसम में एहतियात बरतने की जरूरत है।

श्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, नोडल अधिकारियों समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बात करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना केसेज की संख्या में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोविड-19 के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता और बचाव अपनाते हुए कार्य किए जाएं।

संसद से पारित तीनों कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की लगी मुहर

उन्होने नोडल अधिकारियों से सम्बन्धित जिलों में कोविड-19 के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को उन 16 जिलों में, जहां पिछले एक सप्ताह से 100 या उससे अधिक कोविड-19 के मामले आ रहे थे, नोडल अधिकारियों सहित चार सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। इन 16 जिलों में से कुछ ने सुधार किया है। नोएडा में कोविड पाॅजिटिविटी दर पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। आगरा में भी टीम वर्क को अच्छी सफलता मिली है।

श्री योगी ने कहा कि जो नोडल अधिकारी भेजे गए हैं, उन्हें कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने रिकवरी दर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए। कोविड का खतरा लगातार बना हुआ है। पूरी सतर्कता व बचाव के उपायों को अपनाते हुए कार्य संचालित किए जाएं।

सेंसेक्स की टॉप 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.57 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

उन्होंने कहा कि बेहतर सर्विलांस से जीवन रक्षा और कोविड संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सकता है। अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग कार्यों का उत्तरदायित्व सौंपा जाए। टीम वर्क के साथ प्रभावी कार्यवाही की जाए। नोडल अधिकारी ठोस रणनीति के तहत कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को कार्यशील रखा जाए। कोविड हेल्प डेस्क सभी अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी कार्यालयों में निरन्तर कार्यशील रहें।

श्री योगी ने कहा कि हर जिले में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं। होम आइसोलेशन के मरीजों के साथ निरन्तर संवाद रखा जाए। रैपिड रिस्पाॅन्स टीम को प्रभावी ढंग से कार्यशील रखते हुए कार्य किया जाए। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन प्रातः किसी कोविड अस्पताल में तथा सायं इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर में कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा करें। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को वर्चुअल आईसीयू की सुविधा हर जिले में एल-2 व एल-3 अस्पताल में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindiCOVID-19door to dor surveySurveillance
Previous Post

जानें घर में धातु की चीज़ें रखने के लिये सबसे सही दिशा, होंगे कई फायदे

Next Post

भाजपा सरकार की योजनाएं जन-जन के कल्याण को समर्पित : स्वतंत्र देव

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
Swatantra Dev

भाजपा सरकार की योजनाएं जन-जन के कल्याण को समर्पित : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Big B ships 50 oxygen concentrators and ventilators from Poland

बिग बी ने पोलैंड से मंगाए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर्स

14/05/2021
Hemant Soren

जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन, दिखा गुरुजी लुक

06/05/2024
Shani Trayodashi

बसंत पंचमी पर शनि देव कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version