• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बादशाह रहे जसप्रीत बुमराह के हाथ पहली बार लगी ‘नाकामी’

Desk by Desk
29/09/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सुपर ओवर तक खिंचे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडिंयस को हराते हुए इस लीग का अपना दूसरा मैच जीता। इससे पहले दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 201 रन बनाए थे।

मुंबई इंडियंस ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले इशान किशन की बजाय कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतारा लेकिन नवदीप सैनी ने इस ओवर में केवल सात रन दिए। मुंबई की तरफ से सुपर ओवर में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने पहली तीन गेंदों में केवल दो रन दिए, लेकिन डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर चौका लगा दिया।

RCB की जीत पर रवि शास्त्री ने की वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ

बुमराह ने पांचवी यॉर्कर की तो डिविलियर्स एक रन ही ले पाए। छठी बॉल पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने नीची रहती फुलटॉस पर विजयी चौका लगाया। इस हार के साथ ही जसप्रीत बुमराह का टीम को सुपर ओवर में जिताने का क्रम टूट गया है।

जसप्रीत बुमराह अपने आईपीएल करियर में चौथी बार सुपर ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। इसके अलावा वो नेशनल टीम की तरफ से भी दो बार सुपर ओवर में गेंदबाजी कर चुके हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन गेदबाजों में से एक बुमराह ने इस दौरान हर बार अपनी टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई थी लेकिन इस बार वो चूक गए।

सौरव गांगुली के श्रेयस अय्यर को सलाह देने पर बढ़ा विवाद

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बैटिंग का न्योता दिया। आरसीबी को आरोन फिंच (35 गेंदों पर 52 रन, सात चौके, एक छक्का) और देवदत्त पड्डीक्कल (40 गेंदों पर 54 रन, पांच चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़कर सकारात्मक शुरुआत दी। डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन और शिवम दुबे ने तीन छक्कों की मदद से दस गेंदों पर नाबाद 27 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

Tags: Aaron FinchAdam Zampabumrah super overcricketcricket newsDevdutt Padikkaldubaidubai international stadiumgurkeerat singhHindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPLIPL 2020ipl newsisuru udanajames pattinsonjasprit bumrahKieron Pollardlatest cricket newsmi vs rcbmi vs rcb 2020mi vs rcb live scoreMumbai IndiansNavdeep Sainircb vs mircb vs mi 2020rcb vs mi live scorercb बनाम mircb वर्सेज miRohit SharmaSuper Oversuper over jasprit bumrahSuryakumar Yadavtoday's ipl matchvirat kohliWashington Sundarआरसीबीआरसीसी मुंबई इंडियंसआरोन फिंचईशान किशनकीरोन पोलार्डजसप्रीत बुमराहजसप्रीत बुमराह का रिकॉर्डबुमराह सुपर ओवरमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोररोहित शर्माविराट कोहलीसुपर ओवर बुमराह
Previous Post

सौरव गांगुली के श्रेयस अय्यर को सलाह देने पर बढ़ा विवाद

Next Post

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में RCB ने मारी बाजी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
dream
Main Slider

गायों को सपने में आना होता है बेहद शुभ

19/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Next Post
RCB

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में RCB ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें

mahadev

सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में हुआ भोलेनाथ का श्रृंगार

26/07/2021
CM Nipun Bharat Associate

निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे ‘मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट’

06/08/2023
त्रिपुरा हाईकोर्ट Tripura High Court

बर्खास्त शिक्षकों के मामलें में त्रिपुरा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version