• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाजमे को भी दुरुस्त रखता है कांजी वडा, देखें रेसिपी

Writer D by Writer D
15/10/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Kanji vada

Kanji vada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अधिकतर लोग कुछ भी खाने से पहले उसे पचाने के बारे में सोचते हैं। उन्हें सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि जो चीज वो खा रहे हैं वह आसानी से पचेगी या नहीं। वैसे भी पाचन का मामला काफी संवेदनशील होता है। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो डाइजेशन के लिहाज से बहुत शानदार है या फिर कह सकते हैं कि यह रामबाण औषधि है। ये है कांजी वडा (Kanji Vada)। चाहे आपने कितनी भी भारी-भरकम डाइट ली हो यह डिश उसे पचाने में जबरदस्त कारगर है। यह ऐसा पकवान है जो स्वादिष्ट और चटपटा होने के साथ हाजमे को भी दुरुस्त रखता है।

कांजी (Kanji) बनाने की के लिए सामग्री

पानी : 2 लीटर
राई : 4 टेबल स्पून (बारीक पिसी हुई)
हल्दी : 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : 1 छोटी चम्मच
हींग : ½ चुटकी
सरसों का तेल : 2 छोटी चम्मच
नमक : स्वादानुसार

वडे (Vada) बनाने के लिए सामग्री

मूंग की दाल – 1 कप (भीगी हुई)
नमक – स्वादानुसार
हींग – ½ चुटकी
तेल – तलने के लिए

कांजी वडा (Kanji Vada) बनाने की विधि

– हम पहले कांजी तैयार करेंगे। कांच के बर्तन को अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें।
– इसके बाद इसमें पहले से पिसी राई, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और सरसों का तेल डाल दें।
– इसके साथ ही इसमें पानी भी डालें। अब चमचे से इन मसालों को 5 मिनट तक मिला लें।
– बाकी बचे पानी को भी इसमें डालकर मिला लें। कांच के डिब्बे को बंद कर दें।
– इसे किसी गरम तापमान वाली जगह पर रख दें और रोज चमचे से चला दें। 3-4 दिन में कांजी खट्टी हो जाएगी।
– अब कांजी वडा की बारी है। सबसे पहले वडे बना लें। वडे के लिए दाल को पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें।
– अब इस दाल को कम से कम 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि दाल अच्छे से फूल जाए।
– बाद में दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
– जब दाल पिस जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें। बाकी की दाल को भी ऐसे ही पीस लें।
– जब सारी दाल पिस जाए तो इसमें नमक व हींग डालकर अच्छे से मिला लें। चमचे से मिलाते हुए 5 मिनट तक फेंटें।
– दाल को तब तक फेंटना है जब तक कि यह फूली हुई नहीं दिखे। कड़ाही में तेल डालकर चढ़ाएं।
– अब हाथ में वडे का मिश्रण लेकर इसे कड़ाही में डालें और तल लें। दोनों साइड से अच्छे से तल जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
– सारे वडों को ऐसे ही तल कर निकाल लें। वडों को पहले से ही तैयार कांजी में डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
– इसके बाद जब वडे, कांजी में फूलकर अच्छे से तैयार हो जाएं तो इसे (Kanji Vada) सर्व करें।

Tags: kanji vadakanji vada digestionkanji vada dishkanji vada holikanji vada homekanji vada ingredientskanji vada recipekanji vada tasty
Previous Post

बालों को घना बनाने के लिए अपनाए यह नुस्खे

Next Post

दिवाली पर पाना चाहते हैं ट्रेडिशनल लुक, इन साड़ियों से दिखाएं खुद को आकर्षक

Writer D

Writer D

Related Posts

chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
Next Post
Sarees

दिवाली पर पाना चाहते हैं ट्रेडिशनल लुक, इन साड़ियों से दिखाएं खुद को आकर्षक

यह भी पढ़ें

Sawan

रोज करें भोलेनाथ के इस दिव्य कवच का पाठ, परिवार के सारे संकट हो जाएंगे दूर

15/02/2026
soya oil

सरसों-सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार

28/11/2020
Suicide

अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version