• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्नौज पुलिस बनी यूपी की पहली डिजिटल पुलिस

Writer D by Writer D
26/12/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति, लखनऊ
0
Kannauj Police

Kannauj Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार तेज गति से अमली जामा पहनाने में जी-जान से जुटी हुई है। इसी के तहत सुशासन दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर कन्नौज पुलिस (Kannauj Police) के सभी थाने मोटी-मोटी फाइलों के जंजाल से मुक्त हो गये। इसी के साथ कन्नौज पुलिस पूरे प्रदेश में पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां सारे थाने ई ऑफिस सिस्टम प्रणाली पर पूरी तरह से काम करते नजर आ रहे हैं। यहां कागजों पर लिखा-पढ़ी का दौर अब गुजरे जमाने की बात हो गया है। दरअसल, स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए कन्नौज पुलिस (Kannauj Police) सभी थानों, सीओ ऑफिस और एडिशनल ऑफिस समेत तमाम पुलिस ऑफिसेज में ई-ऑफिस सिस्टम को लागू कर दिया है।

मोटी-मोटी फाइलों का जमाना गुजरे जमाने की बात

कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा डिजिटल इंडिया मिशन Digital India Mission) को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में तकनीकी सुधार और आधुनिकरण की दिशा में बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। इसी दिशा में कन्नौज पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए सभी थानों को 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पूरी तरह से डिजिटल करते हुए ई ऑफिस से जोड़ दिया है। इस पहल के तहत थानों में मोटी-मोटी फाइलों का जमाना खत्म हो गया है और ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुचारू रूप से संचालित हो गये हैं।

वहीं कन्नौज उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां सभी पुलिस थानों और कार्यालयों में शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली पर काम शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने हाल ही में पुलिस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत की थी। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और राजपत्रित अधिकारियों को लैपटॉप वितरित किए गए थे।

पुलिसकर्मियों को दी जा रही ई-ऑफिस की ट्रेनिंग, थानों को उपलब्ध कराए गए तकनीकी उपकरण

पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद ने बताया कि डीजीपी प्रशांत कुमार ने सुशासन दिवस के अवसर पर ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्हाेंने बताया कि यह प्रणाली एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) द्वारा तैयार की गई है और यह केन्द्रीय सचिवालय नियमावली (CSMeOP)पर आधारित है। ई-ऑफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जिले में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। सभी पुलिस थानों और कार्यालयों को आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

लंबित शिकायतों के निपटारे में आएगी और तेजी, मिलेगा त्वरित न्याय

ई-ऑफिस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य फाइलों और डेटा के डिजिटल प्रबंधन के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाना है। यह प्रणाली शिकायतों और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, जिससे जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा। साथ ही डिजिटल फाइल के जरिये मॉनिटरिंग से अधिकारियों को कार्यों पर नजर रखने और निर्णय प्रक्रिया को सुगम बनाने में काफी मदद मिलेगी।

‘… जब मैं आत्महत्या कर लूंगी?’, फेसबुक लाइव आकर सपा महिला नेता ने दी धमकी

वहीं ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से जनता को भी कई लाभ होंगे। इससे थानों में लंबित शिकायतों के निपटारे में देरी नहीं होगी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी के साथ समयबद्ध होगी। इसके अलावा थानों और जिला कार्यालयों में भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी। कन्नौज पुलिस की पहल जनता के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आई है। इससे न केवल पुलिसकर्मियों का कार्यभार कम होगा, बल्कि आमजन को पुलिस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ तेजी और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। कन्नौज पुलिस (Kannauj Police) की यह पहल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है।

Tags: digital india missionkannauj policeLucknow Newsup police
Previous Post

Airtel की सर्विस अचानक हुई डाउन, नेटवर्क और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी ठप

Next Post

फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ 80 बॉडी बिल्डर हुए AAP में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Fitness influencer Rohit Dalal joins AAP

फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ 80 बॉडी बिल्डर हुए AAP में शामिल

यह भी पढ़ें

खाने के साथ मखाने का रायता बढ़़ाएगा स्वाद

04/01/2022
Madarsa Board Exam

17 मई से होंगे यूपी मदरसा बोर्ड एग्जाम, डेटशीट जारी

26/04/2023
Truck-Trolley Collision

कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

27/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version