• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास सरकार की प्राथमिकता: केशव प्रसाद

Writer D by Writer D
30/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक. सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

धार्मिक पर्यटन और बौद्ध विरासत का सम्मान

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु में बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की। श्री मौर्य ने आश्वस्त किया कि प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने विपश्यना केंद्र का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांति व सद्भाव का संदेश दिया। साथ ही भन्तेगणों में कम्बल वितरण किया गया।

  • प्रधानमंत्री कहते है हमने संसार को बुद्ध दिया है युद्ध नही।
  •  काला नमक चावल गौतम बुद्ध ने काला नमक चावल प्रसाद के रूप में दिया है] पूरे विश्व में भेजा जा रहा है।
  •  भगवान बुद्ध के अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। मै प्रयास करूंगा कि उसका अंश पिपरहवा में रखा जाये।
  •  विश्व में सबसे अधिक पर्यटक उ0प्र0 में आते है।

कपिलवस्तु महोत्सव और सांस्कृतिक गौरव

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने प्रसिद्ध कपिलवस्तु महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी गौरवशाली विरासत को संजोने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
दिव्याजनों को ट्राई साइकिल वितरण की गयी। दृष्टिवाधितों को दिव्याजनों को स्मार्ट छडी वितरण की गयी।

ग्राम चौपाल: सीधे संवाद से समस्याओं का समाधान

विकासखंड नौगढ़ के अंतर्गत आयोजित ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया, स्वयं सहायता समूह: उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु तकनीकी व आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

जनसुनवाई: ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्री मौर्य ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

मनरेगा योजना को खत्म नही किया गया है जी राम जी के रूप में 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा। जब तक जी राम जी को लागू नही किया जायेगा। तब तक मनरेगा चलेगा। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है जो अवशेष बचे है उन्हें भी दिया जायेगा। जो आवास पा गये है उनको बधाई।

संगठनात्मक बैठक और रणनीतिक चर्चा

प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने कोर कमेटी, मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

प्रशासनिक समीक्षा: विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

कलेक्ट्रेट भवन में जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
• परियोजनाओं की प्रगति: निर्माणाधीन और विकासशील परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
• कठोर निर्देश: श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र  सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा  कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

‘औंधे मुंह’ गिरी चांदी, चांदी, बाजार में मचा हाहाकार!

Next Post

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Keshav Maurya

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Ram

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

24/09/2023
curly hair

मॉनसून में ऐसे रखें घुंघराले बालों का ख्याल

17/07/2025
हाफिज सईद Hafiz Saeed

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version