• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खादी कांग्रेस की पहचान होती थी, वो उसी खादी को भूल गयी : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री ने लोगों को संदेश दिया कि डबल इंजन सरकार का डबल बेनिफिट है, जिसका लाभ उत्तर प्रदेश का हर नागरिक उठा रहा है।

मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां, अभूतपूर्व संकट लेकर आया है, लेकिन भारत ने तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को हम अवसर में बदलेंगे। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है, आप सभी का है।

पीएम मोदी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, काशी के विकास पर की चर्चा

प्रधानमंत्री ने मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी में भाजपा की चुनावी जनसभा में सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग, उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी, मनचले, माफिया, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अवैध कब्जे देने वाले घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा। घोर परिवारवादी वोकल फॉर लोकल से भी चिढ़ते हैं। पूरी दुनिया में आज योग की, आयुर्वेद की धूम मची है, लेकिन ये घोर परिवारवादी योग का नाम लेने से भी बचते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो खादी एक जमाने में कांग्रेस की पहचान होती थी, वो उसी खादी को भूल गयी। हमारे ये जो विरोधी लोग हैं उनसे कभी आपने एक बार भी सुना कि अपने देश में बनी हुई चीजें खरीदो, अपने देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करो, देश में बनी चीजों को बढ़ावा दो?

मैं एक बेटे की तरह नमक का कर्ज आजीवन चुकाउंगा : पीएम मोदी

जनसभा में प्रधानमंत्री ने योगी सरकार के ईमानदार छवि की सराहना कर कहा कि ऐसा चुनाव जब सरकार अपने काम पर, अपनी ईमानदार छवि पर, भेदभाव और पक्षपात रहित विकास पर और सुधरी हुई कानून व्यवस्था के दम पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मांग रही है। सपा पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि ‘बनारस में सब गुरु, केहू नाही चेला।’ यहां झूठ की खेती नहीं हो सकती। मोदी की इस बात पर लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जमकर तालियां बजाईं।

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पूरा बनारस हुआ मोदी मय

प्रधानमंत्री ने लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमारे गांवों की एक शक्ति ये भी है कि जब संकट आता है तब हर काई गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट हो जाता है। देश के सामने आई चुनौती पर भी घोर परिवारवादी इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं। ये हमने कोरोना संकट के दौरान भी देखा और आज यूक्रेन संकट के दौरान भी हम ये ही अनुभव कर रहे हैं।

जनसभा में मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सेवापुरी प्रत्याशी नीलरतन पटेल, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश के मंत्री और शिवपुर विधानसभा के प्रत्याशी अनिल राजभर मौजूद रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

हीरो मोटोकॉर्प जुलाई में लॉन्च करेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

Next Post

भाजपा की नीतियों से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो चुकी : हरीश रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी

25/07/2026
Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
Next Post
harish rawat

भाजपा की नीतियों से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो चुकी : हरीश रावत

यह भी पढ़ें

कृषि बिल के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन Countrywide protests against agricultural bill

कृषि बिल के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, मजदूर संगठन रेलवे ट्रैक और सड़कों पर बैठे

25/09/2020
Pervez Musharraf

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

10/06/2022
Navratri

नवरात्रि पर इस तरह करें दुर्गा मां के हर रूप की पूजा

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version