• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के मंदिर में रखें ये एक चीज, हर काम में मिलेगी तरक्की

Writer D by Writer D
12/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
shankh

shankh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में कोई भी पवित्र कार्य एक विशेष ध्वनि के बिना अधूरा माना जाता है। वो ध्वनि है शंख (shankh) की। शंख नाद धार्मिक दृष्ट से जितना पवित्र है उतना ही कर्ण प्रिय भी है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभज जे जोशी के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देव और असुरों के युद्ध में 14 अनमोल रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इसमें 8 वें रत्न के रूप में शंख की प्राप्ति हुई थी।

महालक्ष्मी शंख

महालक्ष्मी शंख (shankh) का आकार श्रीयंत्र के जैसा होता है। इस शंख को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस शंख की आवाज़ सुरीली होती है और इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

गणेश शंख

इस शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान आठवें रत्न के रूप में हुई थी। यह शंख देखने में गणेशजी के आकार का लगता है इसलिए इसे गणेश शंख कहते हैं। इस शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। गणेश शंख को घर में रखने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

दक्षिणावर्ती शंख

पुराणों के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख को स्वयं भगवान विष्णु धारण करते हैं। इस शंख को दाएं हाथ से बजाया जाता है। इस शंख को सबसे अधिक शुभ माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख को घर में बजाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस शंख का पूजन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख-सम्पत्ति बढ़ती है।

कौड़ी शंख

कौड़ी शंख बहुत दुर्लभ होता है। इस शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और धन लाभ होता है। दीपावली के दिन कौड़ी शंख की पूजा का विशेष महत्व है। पीली कौड़ियां घर में धन वाले स्थान पर रखने से धन वृद्धि होती है।

मोती शंख

घर में मोती शंख रखना इसकी नित्य पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस शंख को बेहद फलदायी माना गया है। इस शंख को आर्थिक उन्नति का कारक माना गया है। इसे घर, दुकान, या ऑफिस में रखने से आर्थिक लाभ होता है।

कामधेनु शंख

कामधेनु शंख को गौमुखी शंख के नाम से भी जाना जाता है। यह शंख कामधेनु गाय की आकृति का होता है इसलिए इसे कामधेनु गौमुखी शंख भी कहा जाता है। घर में इस शंख को रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और तर्कशक्ति भी प्रबल होती है।

वामवर्ती शंख

वामवर्ती शंख को बाएं हाथ से बजाय जाता है। यह शंख आसानी से मिल जाता है इसलिए इसका प्रयोग सबसे अधिक होता है। इस शंख को बजाने के लिए एक छिद्र होता है। इस शंख की आवाज़ से नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर निकलती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर में वामवर्ती शंख रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

Tags: benefits of ShankhHPJagranSpecialimportance of ShankhOrigin Of ShankhShankhशंख के फायदे
Previous Post

इस दिशा में न रखें पौधे, आर्थिक परेशानियों से घिर जाएंगे

Next Post

कब है देवशयनी एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/07/2026
organza saree
फैशन/शैली

पार्टी में ट्राई करें ये ड्रेस, नजर आएंगी सबसे स्टाइलिश

15/07/2026
Lice
फैशन/शैली

बिटिया के सिर की जुओं से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Body Odour
फैशन/शैली

पसीने की बदबू से है परेशान, इन टिप्स से पाएं निजात

15/07/2026
Next Post
Devuthani Ekadashi

कब है देवशयनी एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

यह भी पढ़ें

Loknath Bolur

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक लोकनाथ बोलूर का निधन

05/10/2020
CM Dhami

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

28/07/2023
Encounter in Shopian

शोपियां मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version