• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजीत हत्याकांड का कुख्यात आरोपी कुंटू की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
kuntu singh property seized

kuntu singh property seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की एक और संपत्ति आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को कुर्क कर ली। शहर के हरवंशपुर (बेलइसा) स्थित कुंटू की ढाई करोड़ की यह प्रापर्टी पत्नी वंदना सिंह के नाम पर बैनामा कराई गई थी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह कुख्यात अपराधी है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद इस पर गैंगेस्टर में मुकदमा किया गया। मार्च 2020 में इसकी सात करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

जीयनपुर कस्बा स्थित एक मकान को पुलिस ने ढहवा दिया। छह जनवरी को लखनऊ में मऊ के मोहम्मदाबाद के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख व पूर्व विधायक सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या हो गई। इसमें भी कुंटू का नाम सामने आया। इसके बाद तो कुंटू पर कार्रवाई में तेजी आ गई। 9 जनवरी को पुलिस ने नीबी बेलइसा स्थित एक प्रापर्टी सीज की थी।

अवैध शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

इसके बाद नीबी में ही कुंटू की एक और प्रापर्टी चिन्हित की गई। 12 मार्च को डीएम ने इसे सीज करने का आदेश जारी कर दिया। बुधवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में फोर्स के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और कुंटू की इस संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस चस्पा कराने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवाई। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुटी थी।

कुंटू के आर्थिक स्रोतों को नष्ट करने के क्रम में आज जो प्रापर्टी सीज की गई है, उसकी उसकी सरकारी कीमत तो 27.54 लाख रुपये ही है, लेकिन बाजारी कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस संपत्ति को भी कुंटू ने अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराया था। कुंटू और उसके सहयोगियों की और संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। चिन्हिकरण की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद उन संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। -सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़।

Tags: crime newskuntu singh property seizedup news
Previous Post

अवैध शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

Next Post

होमगार्ड जवान ने कमांडेंट पर लगाया शोषण का आरोप, जांच शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/07/2025
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/07/2025
President Draupadi
Main Slider

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

30/06/2025
President Murmu
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

30/06/2025
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

30/06/2025
Next Post
home gaurd

होमगार्ड जवान ने कमांडेंट पर लगाया शोषण का आरोप, जांच शुरू

यह भी पढ़ें

OPPO Reno7 इस तारीख को देगा दस्तक, जानिए इसकी फीचर और कीमत

13/11/2021
Purnima

माघ पूर्णिमा के दिन करें इस चालीसा का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

24/02/2024
किसान आंदोलन पर सर्वदलीय बैठक All party meeting on farmer movement

किसान आंदोलन पर पंजाब के सीएम ने 2 फरवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version