• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से मची भारी तबाही, कई गांवों से टूटा संपर्क

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
Landslide

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से मची भारी तबाही

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। पहाड़ दरकने के साथ पत्थर गिर रहे हैं। पिथौरागढ़ में आई प्राकृतिक आपदा के चलते जिले का एक बड़ा हिस्सा राज्य के दूसरे इलाकों से पूरी तरह कट चुका है। मुनस्यारी से कुछ दूर लूमती के पास रोड का 500 मीटर से ज्यादा हिस्सा गौरी नदी के प्रवाह के साथ बह गया।

बरम गांव के पास इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुल भी अब खतरे की जद में आ गया है जिसके चलते वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। लुमती गांव के पास पिछले दिनों सैलाब ने ऐसी तबाही मचाई कि गांव के गांव अब उत्तराखंड के दूसरे इलाकों से पूरी तरह कट चुके हैं। कई गांव पर नदी के साथ बह जाने का खतरा मंडरा रहा है। नदी के दूसरे हिस्से पर गांव के कई घर नदी की धारा के बेहद करीब आ गए हैं।

गांव के निवासी भूपेंद्र बताते हैं कि पिछले साल आई लैंड स्लाइड के जमा मलबे के चलते यहां गौरी नदी के पास एक प्राकृतिक बांध बन गया था जो इस साल बरसात के साथ टूट गया। लूमती और मोरीगांव के बीच चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ मलबा बिखरा पड़ा है। लकड़ियों के बड़े-बड़े टुकडे, नदी का प्रवाह, पत्थर और बर्बादी की तस्वीर इस आपदा के केंद्र पर साफ दिखाई पड़ती है। कई लोग सुरक्षित जगहों तक पहुंचने के लिए रिस्क उठा रहे हैं।

मोरीगांव से आगे दूसरे गांव में भी लैंडस्लाइड के चलते लोग घरों से निकल गए हैं। यहां रहने वाली जानकी देवी कहती हैं कि राशन पानी खत्म होने को आया है अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। ऐसे में यहां रहना सुरक्षित नहीं है इसलिए हम सब निकल कर दूसरी जगह जा रहे हैं।

बता दें कि पिथौरागढ़ की मोरी गांव में पिछले साल भी बाढ़ आई थी। जिसका मलबा आज भी दिखाई पड़ता है। गांव के ज्यादातर लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। गांव में व्यास सिंह और एक और शख्स बचा है जो अपने खेतों की रखवाली के लिए यहीं रह गए हैं। व्यास सिंह बताते हैं जब 18 तारीख के बाद गौरी नदी का पानी अपने सीमा तोड़ कर ऊपर बढ़ा तो गांव में भी पानी घुस आया और लोग डर के मारे ऊपरी इलाकों में जान बचाने के लिए चले गए। उनकी चिंता इस बात को लेकर के है कि जब आपदा हर साल आती है तो आखिर उन्हें सुरक्षित जगह पर विस्थापित क्यों नहीं किया जाता।

मॉनसून की पहली लहर में ही सबसे ज्यादा असर पिथौरागढ़ जिले में हुआ है। मुंसियारी और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला ऑल वेदर रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही लैंडस्लाइड के चलते आगे की कई गांवों और सड़कों पर खतरा है।

Tags: Landslide in PithoragarhUttrakhand News
Previous Post

Lenovo ने दमदार कैमरे के साथ लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन K13 Note, जानिए खासियत

Next Post

हाई डिमांड के कारण एक बार फिर बड़ी Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar
Main Slider

बिहार के माफिया को सीएम योगी ने बताया मारीच और सुबाहू, कहा- इन्हें फिर से पनपने नहीं देना है

31/10/2025
PM Modi
राजनीति

एकता को कमजोर करने वाली हर बात से दूर रहें: पीएम मोदी

31/10/2025
Supreme Court - stray dogs
राष्ट्रीय

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, मुख्य सचिवों को सशरीर पेश होने का आदेश

31/10/2025
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

31/10/2025
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel.
Main Slider

सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था: सीएम धामी

31/10/2025
Next Post
Due to high demand, once again the price of the big Redmi Note 10 smartphone

हाई डिमांड के कारण एक बार फिर बड़ी Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत

यह भी पढ़ें

JP Nadda

देवभूमि में गूंजी नड्डा की दहाड़, बोले- कांग्रेस राज में थी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

04/04/2024
Corona

ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे खतरनाक, WHO ने बताया ‘हाई रिस्क’

30/11/2021
unnatural rape

एक बार फिर बदनाम हुआ टीडी कॉलेज, अब प्रोफेसर ने किया कुकर्म का प्रयास

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version