• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया, लगाया जाय राष्ट्रपति शासन : अखिलेश

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अपराधों की बढ़ोत्तरी ही भाजपा शासन की एक मात्र उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट के कारण राष्ट्रपति शासन लगना आवश्यक हो गया है।

श्री यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को किसी का डर नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाओं की सूचनाएं न आती हों। प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। राज्य में संवैधानिक संकट के कारण राष्ट्रपति शा सन लगना आवश्यक है।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे बोलीं- जय बाजपेई से पाई-पाई वसूलूंगी

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में अपराधों की बढ़ोत्तरी ही भाजपा शासन की एक मात्र उपलब्धि रही है। माफियाओं, गुंडो की साठगांठ सत्तारूढ़ दल के नेताओं से है, पुलिस भी उनसे अपनी भागीदारी निभाती है। अभी कानपुर नगर के बिकरू गांव में जो भयानक काण्ड हुआ उससे तो इसी तथ्य की पुष्टि होती है। संजीत यादव के अपहरण के बाद फिरौती की रकम 30 लाख रूपए भी बदमाश पुलिस के सामने से ही लेकर फरार हो गए। खाकी के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं है।

श्री यादव ने कहा कि कानपुर में 22 जून को अपहृत युवक संजीत यादव की हत्या समूची कानून व्यवस्था की हत्या है। अभी तक उसका शव बरामद न हो पाना पुलिस की अकर्मण्यता और घोर लापरवाही का नतीजा है। अपने इकलौते पुत्र को खोने वाले पीड़ित परिवार में संजीत की मां श्रीमती सुषमा को समाजवादी पार्टी की ओर से पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद दी गई।

राम मंदिर भूमि पूजन का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए की मदद करनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय और यूपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था समाजवादी सरकार में की गई थी। भाजपा सरकार ने इस सबको चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री के नियंत्रण में अब प्रशासन नहीं रह गया है। खाकी पर अपराधी हावी हो गए हैं।

Tags: akhilesh yadavcm yogi adityanathCoronavirusCOVID-19National newsNEWSnews in hindiUttar PradeshYogi AdityanathYogi government unable to deal with rising corona casesअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षमकोरोना वायरसबीजेपीभाजपाभारतयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

कोरोना से बचने के चक्कर में काढ़े का ज्यादा सेवन दे देगा ये बीमारियां

Next Post

जानें क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, क्या है पौराणिक कथा

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
नाग पंचमी

जानें क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, क्या है पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें

Teachers

अब विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएंगे भारतीय शिक्षक

02/04/2021

PM मोदी ने ‘पीएम गतिशक्ति’ का किया शुभारंभ, बोले- तेज रफ्तार है भारत की पहचान

13/10/2021
akshay kumar

‘लक्ष्मी’ के नए गाने ‘बमभोले’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आए अक्षय कुमार

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version