• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसकर LLB छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके से 15 कारतूस के खोखे बरामद

Writer D by Writer D
20/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर एलएलबी के छात्र (LLB Student) को गोलियों से भून (Shot) दिया। सनी काकरान ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल में छात्र ने दम तोड़ दिया। मौके से पुलिस को 15 कारतूस के खोखे बरामद हुए। आरोपितों की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार को निरंकार चौधरी का बेटा पराग चौधरी अपने कंप्यूटर पर कुछ काम कर रहा था। इतने में ही गांव निवासी सनी काकरान अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और प्रयाग पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के दूसरे लोग भी अपने कमरों से बाहर निकले तो आरोपितों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। पराग का भाई मयंक इस हमले में बाल-बाल बच गया और दीवार कूदकर भाग गया। इस फायरिंग में निरंकार, उनकी पत्नी, मयंक की पत्नी भी बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से भाग निकले। पराग को सात गोलियां लगी। घायल छात्र को लेकर परिजन पहले कैलाशी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से उसे गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ दौराला आशीष कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से 15 खोखे बरामद हुए।

Gyanvapi Masjid: जुमे की नमाज के लिए पहुंचे 700 नमाजी, गेट पर लगा ताला

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध सक्सेना का कहना है कि घायल पराग चौधरी की अस्पताल में मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के गाल, पेट, पैर और सीने में गोली लगी है।

निरंकार चौधरी ने बताया कि उनकी बहन त्रिचला ने 2019 में नगेंद्र से दो बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निरंकार ही बुआई कर रहा था। तभी से नगेंद्र और उसका बेटा सनी काकरान रंजिश रखने लगे थे। उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। एक साल पहले भी उनके घर पर सनी काकरान ने फायरिंग की थी। उस समय भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

सनी काकरान पर एक लाख रुपए का इनाम

सनी काकरान पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। क्राइम ब्रांच की टीम सनी की तलाश में लगी थी। चिंदौड़ी में बसपा नेता मनोज की हत्या और कंकरखेड़ा में जानलेवा हमले में सनी की पुलिस को तलाश थी। सनी के खिलाफ 18 से अधिक मुकदमे दर्ज है। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Tags: crime newsmerrut newsMurder Newsup news
Previous Post

Gyanvapi Masjid: जुमे की नमाज के लिए पहुंचे 700 नमाजी, गेट पर लगा ताला

Next Post

जम्मू में निर्माणाधीन टनल का बड़ा हिस्सा धंसा, मलबे में दबे 9 लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
Next Post
tunnel collapse

जम्मू में निर्माणाधीन टनल का बड़ा हिस्सा धंसा, मलबे में दबे 9 लोग

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

15/07/2021
Multi-storeyed house of SP leader Dilip Mishra

सपा नेता दिलीप मिश्रा का बहुमंजिला मकान जमींदोज, PDA से नक्शा पास नहीं था

23/11/2020
Bengaluru FC

रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग का खिताब बेंगलुरू एफसी ने किया अपने नाम

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version