• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19वें राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ तैयार, 23 नवंबर को होगा उद्घाटन

23 से 29 नवंबर तक लखनऊ स्काउटिंग और गाइडिंग की बना रहेगा वैश्विक राजधानी

Writer D by Writer D
22/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
19th National Jamboree

19th National Jamboree

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) भारत स्काउट्स और गाइड्स कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को लखनऊ में हो रही है। 61 वर्षों के अतंराल के बाद 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय जम्बूरी के डायमंड जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अगले सात दिनों तक लखनऊ स्काउटिंग और गाइडिंग की वैश्विक राजधानी बना रहेगा। देश भर से आये हुए स्काउट्स और गाईड्स 23 नवंबर से जम्बूरी (Jamboree) में एकत्रित हो शिविर की शुरूआत करेंगे, हालांकि जम्बूरी (Jamboree) का औपचारिक उद्घाटन 24 नवंबर को किया जाएगा। रविवार के दिन देश के कोने-कोने से आये स्काउट्स एण्ड गाइड्स का रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ उद्घाटन कार्यक्रम की रिहर्सल करेंगे एवं जम्बूरी के हॉस्पिटल व ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन किया जाएगा।

जम्बूरी (Jamboree) के पहले दिन होगी उद्घाटन समारोह की रिहर्सल

राष्ट्रीय जम्बूरी (National Jamboree) स्काउट्स एण्ड गाइड्स की शुरूआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से देशभर से आए हजारों स्काउट्स और गाइड्स के आगमन और पंजीकरण के साथ होगी। इसके बाद स्काउट्स अपनी-अपनी कलर पार्टी और बैंड का चयन कर उद्घाटन समारोह की रिहर्सल करेंगे। दोपहर में बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट का समय दोपहर के भोजन के लिए निर्धारित किया गया है। दोपहर के भोजन के बाद, उद्घाटन समारोह की दूसरी रिहर्सल की जाएगी। शाम 5:30 बजे ग्रुप लीडर्स की बैठक आयोजित होगी, जहां कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद विंगवार प्रतियोगिताएं शुरू होगीं, जो स्काउट्स की रचनात्मकता और कौशल का परीक्षण करेंगी। 6:30 बजे जम्बूरी स्टाफ और उप-कैंप प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 7:30 बजे रात्रि भोजन के बाद 8:30 बजे कैंप फायर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्काउट्स मिलकर मनोरंज करेंगे। रात 10 बजे लाइट्स ऑफ के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों के समापन की योजना का निर्धारण किया गया है।

जम्बूरी अस्पताल व ब्लड डोनेशन कैंप का किया जाएगा उद्घाटन

राष्ट्रीय जम्बूरी (National Jamboree) के पहले दिन के दैनिक कार्यक्रमों के साथ जम्बूरी अस्पताल व ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया जाएगा। जम्बूरी अस्पताल व ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन दोपहर 1 बजे करने की योजना है। जिसमें जम्बूरी के सभी स्काउट्स एण्ड गाइड्स भाग लेंगे। ब्लड डोनेशन कैम्प में स्वेच्छा से भाग लेकर स्काउट्स सामाजिक भागीदारी का भी निर्वहन करेंगे। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स की जम्बूरी न केवल कौशल विकास का मंच है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, नेतृत्व की क्षमता और सामुदायिक सेवा पर केंद्रित है।

जम्बूरी (Jamboree) का प्रमुख उद्देश्य न केवल स्काउट्स और गाइड्स के बीच एकता और दोस्ती को बढ़ावा देना है, बल्कि इसे “सशक्त युवा, विकसित भारत” की थीम के साथ देशभर में युवा शक्ति को सशक्त बनाने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।19वां राष्ट्रीय जम्बूरी केवल एक स्काउट्स और गाइड्स का आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का विश्व मंच पर प्रदर्शन है।

Tags: 19th National Jamboree
Previous Post

मुख्यमंत्री का निर्देश, अवैध घुसपैठ पर होगी सख्त कार्रवाई

Next Post

NCR-UP में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Air Pollution

NCR-UP में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

यह भी पढ़ें

Bulldozers

बुलडोजर पर रोक लगाने से SC का इंकार, कहा- नियम के दायरे में हो कार्रवाई

16/06/2022
Guru Brihaspati

देवताओं के गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

27/04/2024
arshi rubina

Bigg-Boss : रुबीना और अर्शी के बीच हुआ ज़ोरदार झगड़ा, इज्ज़त पर उठाई उंगली

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version