• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह की पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर, घोषित था 25 हजार का इनाम

Writer D by Writer D
16/06/2023
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Kuntu SIngh

Mafia Kuntu Singh's wife surrendered in the court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह (Kuntu Singh) की पत्नी वंदना सिंह (Vandana Singh ) ने शुक्रवार को आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने वंदना को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही वंदना पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है।

डी-11 गैंग का लीडर माफिया कुंटू सिंह ( Kuntu Singh) केअपराध का ग्राफ काफी बड़ा है। हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य सभी प्रकार के अपराधों में उसका नाम शामिल है। प्रदेश सरकार ने उसे प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा है। वह सुर्खियों में तब आया, जब 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई।

आजीवन कारावास की सजा काट रहा कुंटू सिंह (Kuntu Singh)

हत्याकांड के बाद से ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है। 17 मई 2022 को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके जेल में रहते हुए भी रंगदारी, हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं उसके गैंग के लोग लगातार अंजाम दे रहे थे।

कुंटू सिंह (Kuntu Singh) उनकी पत्नी भी काफी शातिर

अपराध की कमाई से कुंटू सिंह ने कई विद्यालय भी स्थापित किए। जिसका प्रबंधक उसने अपनी पत्नी वंदना सिंह को बनाया। वंदना पर फर्जीवाड़ा कर स्कूलों की मान्यता लेने समेत कई मुकदमे आजमगढ़ पुलिस ने दर्ज किया। इतना ही नहीं वंदना सिंह पर तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन, पावर कॉरपोरेशन का तोहफा

पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी रही लेकिन शातिर ध्रुव कुमार सिंह की तरह उनकी पत्नी भी काफी शातिर थी। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को वंदना सिंह अचानक दीवानी न्यायालय के कोर्ट संख्या 24 में न्यायाधीश हर्ष आनंद के समक्ष पेश होकर आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने भी वंदना सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

Tags: azamgarh newscrime newsKuntu Singh
Previous Post

100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन, पावर कॉरपोरेशन का तोहफा

Next Post

गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
Next Post
Cow

गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा

यह भी पढ़ें

result of CAT exam 2020

29 नवम्बर को 3 शिफ्टों में आयोजित होगा कैट

17/11/2020
accident

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत, छ्ह घायल

30/12/2020

Google Chrome से करते हैं सर्च तो कर लीजिए ये काम नहीं तो…..

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version