• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ: महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

Writer D by Writer D
21/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, स्वास्थ्य
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ा दिया गया है। साथ ही आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के लिहाज से किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मरीजों को मिलेगी त्वरित जीवनरक्षक सेवा

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में केवल 52 आईसीयू बेड वाले एसआरएन अस्पताल में अब आईसीयू बेड बढ़ाकर 147 कर दिए गए हैं। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए यह काफी कारगर साबित होगा।

मुख्य आईसीयू इस प्रकार है

कार्डियोलॉजी विभाग : 23 बेड
सर्जिकल आईसीयू : 10 बेड
बाल रोग आईसीयू : 10 बेड
नवजात आईसीयू : 15 बेड
स्त्री एवं प्रसूति आईसीयू : 8 बेड
ट्रॉमा आईसीयू : 10 बेड
मेडिसिन आईसीयू : 20 बेड
न्यूरोसर्जरी आईसीयू : 10 बेड
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आईसीयू : 6 बेड
श्वसन रोग आईसीयू : 6 बेड
न्यूरोलॉजी आईसीयू : 10 बेड

इसके अलावा 19 आईसीयू बेड अतिरिक्त रूप से रखे गए हैं, जिसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ट्रॉमा केयर और वेंटिलेटर सुविधा 24×7 रहेगी

स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रॉमा केयर सेंटर को अत्याधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा टीम को 24×7 सेवा के लिए तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाशिवरात्रि पर महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Tags: maha kumbh
Previous Post

पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल स्नान योग्य

Next Post

जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही नियम, पढ़ें क्या कहते हैं शास्त्र

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Makar Sankranti

जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही नियम, पढ़ें क्या कहते हैं शास्त्र

यह भी पढ़ें

library

साक्षरता और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं सार्वजनिक पुस्तकालय

25/06/2023
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे के ‘ॐ’ लिखे पयजामे पर फैन्स बोले- भगवान का अपमान मत कीजिए

16/09/2020
Electric Car

भारत में जल्द इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 150 km

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version