• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लास्टिक मुक्त होगा महाकुंभ, क्वाइन मशीन से मिलेंगे कॉटन के थैले

Writer D by Writer D
26/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुंभ (Maha Kumbh) को स्वच्छ और इको फ्रेंडली बनाने के लिए योगी सरकार नए-नए उपाय कर रही है। लोगों को जागरूक करने से लेकर के मेला क्षेत्र और पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त (Plastic Free) करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब प्रयागराज नगर निगम पूरे शहर में क्वाइन मशीन की स्थापना कर रहा है। सीएसआर फंड के माध्यम से इन क्वाइन मशीन को स्थापित किया जा रहा है। इनमें दस रुपए का सिक्का डालने पर नागरिकों को कॉटन के थैले प्राप्त हो सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट करके भी थैले हासिल किए जा सकेंगे। इस पहल से लोगों को प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा और महाकुंभ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

बड़ी संख्या में लोग होंगे लाभान्वित

शुक्रवार को एडीजी भानु भास्कर की अध्यक्षता में आयोजित महाकुंभ (Maha Kumbh) मेला स्टेकहोल्डर्स की बैठक में नगर आयुक्त सीएम गर्ग ने इस क्वाइन मशीन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर निगम की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। क्वाइन मशीन भी इसी का हिस्सा है। इसमें दस रुपए का सिक्का डालने पर लोगों को प्लास्टिक मुक्त थैला प्राप्त होगा, जिससे वो खरीदारी करने में सक्षम हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस मशीन को विभिन्न स्थानों पर रखा जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में लोग इससे लाभान्वित हो सकें। महाकुंभ तक और उसके बाद भी यह क्वाइन मशीन अपनी सेवाएं देती रहेंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न वेडिंग जोन्स में मिट्टी के बर्तन, पत्तल एवं जूट बैग्स विकल्प के रूप में उपलब्ध कराने जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सीएसआर फंड की मदद से आगे बढ़ेगी योजना

प्रयागराज नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल 8 क्वाइन मशीने स्थापित की जानी हैं, जिनमें से एक मशीन स्थापित भी कर दी गई है। सीएसआर फंड के माध्यम से इसका संचालन किया जाना है। दूसरे चरण में कई और मशीनें स्थापित की जा सकती हैं। इसे सब्जी मंडी, फल मार्केट और एजी ऑफिस समेत विभिन्न स्थानों पर लगाया जाना है।

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

इन मशीनों में दस रुपए का सिक्का डालने पर कॉटन या कंपोजिटेबल मैटेरियल का थैला मिल सकेगा। यदि किसी के पास दस रुपए के सिक्के की शॉर्टेज है तो इसमें क्यूआर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। क्यूआर कोड स्कैन कर दस रुपए का पेमेंट करते ही उन्हें थैला प्राप्त हो जाएगा। इस पहल से प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी।

Tags: MahakumbhMahakumbh 2025Prayagraj News
Previous Post

‘रामलला की उपस्थिति’ में दीपोत्सव के मंच पर उतरेगा समूचा भारत

Next Post

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं सफाईकर्मी : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

10/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Next Post
CM Yogi

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं सफाईकर्मी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

rahul gandhi

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को नहीं लीड करेंगे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला

09/06/2022
Women's World Cup

महिला वर्ल्ड कप का बदला शेड्यूल, जय शाह ने लिया ये बड़ा फैसला

22/08/2025
Maid

घर पर नहीं टिकती कामवाली बाई, तो ये टिप्स से सॉल्व हो जाएगी हर मुश्किल

01/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version