• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को नहीं लीड करेंगे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
09/06/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
rahul gandhi

rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दो अक्टूबर से कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये यात्रा जाएगी, 3686  किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा का एक बार फिर पूरे देश में विस्तार करने का प्रयास रहेगा। अब ये सब करने का फैसला कांग्रेस ने उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिया था। पार्टी को उम्मीद थी इस यात्रा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगे से लीड करेंगे, वे इस यात्रा का चेहरा बन जाएंगे। लेकिन अभी के लिए उन तमाम उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है।

हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मौजूद थे। वहां पर उस यात्रा को लेकर गहन मंथन किया गया, कई मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन सभी हैरत में तब पड़ गए जब राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वे इस यात्रा को लीड नहीं करने वाले हैं। वे इस यात्रा का हिस्सा जरूर बनेंगे, सभी के साथ भी चलेंगे लेकिन आगे बढ़कर इसका प्रतिनिधत्व नहीं करने वाले हैं। उनके इस एक बयान ने कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गजों को चिंता में डाल दिया जो ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस एक यात्रा के दम पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चेहरे को चमकाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक उस मीटिंग में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) थोड़े परेशान दिखाई पड़ रहे थे। राज्यसभा उम्मीदर, ईडी नोटिस, सोनिया गांधी की तबीयत की वजह से वे चिंतित थे। मीटिंग में उनकी तरफ से लगातार सिर्फ इतना कहा गया- मैं साथ चलूंगा लेकिन लीड नहीं करूंगा। उस मीटिंग में शशि थरूर, जयराम रमेश, सचिन पायलट जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद थे। सभी राहुल गांधी को समझाते रहे कि इस यात्रा को लीड करना उनके लिए बेहद जरूरी है।चंद्रशेखर और सुनील दत्त की यात्राओं का उदाहरण दिया गया, दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा को भी याद किया गया। सिर्फ बताने का प्रयास रहा कि हर यात्रा के सफल होने के पीछे एक चेहरा होता है, नेतृत्व रहता है। लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने यात्रा को लीड करने से मना कर दिया

‘सीता मैया का चीरहरण…’, रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, BJP हुई आगबबूला

यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगस्त-सितंबर के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। पार्टी को उस समय कोई बड़ा फैसला लेना है। राहुल गांधी का नाम लगातार आगे किया जा रहा है। एक वर्ग चाहता है कि पार्टी की कमान फिर राहुल गांधी के हाथों में चली जाए। समझने वाली बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि जो भी पार्टी अध्यक्ष बनेगा, वहीं उस यात्रा को भी आगे से लीड करेगा। लेकिन अगर राहुल गांधी उस यात्रा को ही लीड करने से मना कर रहे हैं, ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या वे एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनना भी चाहते हैं या नहीं

सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं तो फिर राज्यसभा उम्मीदवार चुनने के दौरान उनका फैसला अंतिम क्यों माना जा रहा है? ऐसा क्यों कहा गया है कि गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को राहुल गांधी राज्यसभा भेजना नहीं चाहते थे?

Tags: congressNational newsrahul gandhi
Previous Post

रेप के बदले गैंगरेप, जानिए कहां का है ये सनसनीखेज मामला

Next Post

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्ती: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

07/10/2026
Next Post

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्ती: योगी

यह भी पढ़ें

अदार पूनावाला adar punawala

सीरम इंस्टीट्यूट नें अलग-अलग राज्यों में भेजी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

12/01/2021
SBI PO

एसबीआई पीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

20/04/2025
robbers arrested

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version