• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला वर्ल्ड कप का बदला शेड्यूल, जय शाह ने लिया ये बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
22/08/2025
in खेल
0
Women's World Cup

Women's World Cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। आईसीसी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह अब नवी मुंबई में मैच कराने का फैसला लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की वजह से 10 से ज्यादा फैंस की जान चली गई थी जिसके चलते इस स्टेडियम में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) के मैच नहीं होंगे। अब ये मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। शुक्रवार को आईसीसी ने भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए नए शेड्यूल का ऐलान किया है।

महिला वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) के नए शेड्यूल के मुताबिक डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल शामिल है। अगर पाकिस्तान फाइनल में ना पहुंचा तो टूर्नामेंट का फाइनल भी इसी स्टेडियम में आयोजित होगा। नवी मुंबई के अलावा एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर। प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) में भी वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।

जय शाह ने नवी मुंबई को बताया खास

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नवी मुंबई वेन्यू को बेहद खास बताया। उनके मुताबिक ये स्टेडियम महिला क्रिकेट के लिए आदर्श जगह है। जय शाह ने कहा, ‘नवी मुंबई हाल के सालों में महिला क्रिकेट का एक सच्चा घर बनकर उभरा है। इंटरनेशनल मैचों और वीमेंस प्रीमियर लीग के दौरान यहां खिलाड़ियों को गजब का समर्थ मिलता है। मुझे भरोसा है कि यही एनर्जी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों में भी बनी रहेगी।’ जय शाह ने

महिला वर्ल्ड कप (Women’s World Cup) का फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो या नवी मुंबई में होगा, जिसमें पहला सेमी-फाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमी-फाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में होगा। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है तो वो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेलेगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल कोलंबो में ही होगा। अगर पाकिस्तान सेमी-फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो सभी नॉकआउट मैच भारत में होंगे।

Tags: cricket newsWomen's World Cup 2025women\'s world cup
Previous Post

बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएँ: मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में कराया अपने बेटे का टीकाकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
Abhinav Shah

मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में कराया अपने बेटे का टीकाकरण

यह भी पढ़ें

Teacher

KVS टीचर री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

10/03/2023
thief arrested

शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात और डेढ़ लाख नगद बरामद

21/02/2021
Arrested

सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर हथियार बेचने वाला गिरफ्तार

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version