• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड: हिरासत में लिए गए लेटे हुए हनुमान मंदिर के पुजारी और उनका बेटा

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके कमरे से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उनके एक शिष्य का ज़िक्र किया गया है, जिसने महंत नरेंद्र गिरि को मानसिक तौर पर परेशान किया था। पुलिस अब उनके शिष्य आनंद गिरि को लेकर जांच में जुट गई है। इसी के चलते हरिद्वार में आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की लाश बाघंबरी मठ में उनके कमरे में नाईलोन की रस्सी के फंदे पर लटकती मिली थी। पुलिस को इस बारे में शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक बाघंबरी मठ में जहां महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटकता मिला, वहां चारों तरफ से दरवाजे बंद थे। कमरे का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। अब वहां से सुराग और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, शासन ने प्रयागराज पुलिस से तलब की रिपोर्ट

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस से फोन आने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार आश्रम में पुलिस की निगरानी में रखा गया था। यूपी पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी भी हिरासत में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में आनंद गिरि के अलावा लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी का नाम भी शामिल है। इसी वजह से पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को हिरासत में ले लिया है अब उनसे पूछताछ की जाएगी।

Tags: akhada parishad presidentakhara parishad president narendra girianand girimahant narendra giri deathnarendra girinarendra giri deathnarendra giri death newsnarendra giri death prayagrajnarendra giri diednarendra giri mahantNarendra giri maharajnarendra giri passed awaynarendra giri passes awaynarendra giri suicide notePrayagraj News in Hindisuicide note
Previous Post

प्रदेश के विकास में नीति आयोग का मिल रहा सकारात्मक सहयोग : योगी

Next Post

विवाद के दौरान ऑटो चालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
Firing

विवाद के दौरान ऑटो चालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

यह भी पढ़ें

CUET-UG

CUET-UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

16/07/2024
CM Yogi

राज्यकर्मियों को सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, डीए में चार प्रतिशत वृद्धि के साथ मिलेगा बोनस

17/10/2022
sambhav portal

नगर विकास मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ के तहत सभी नगर निगम क्षेत्रों में की गई जनसुनवाई

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version