• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से महायोगी गोरखनाथ विवि ने डिजिटली किया एमओयू

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, शिक्षा
0
Mahayogi Gorakhnath University

Mahayogi Gorakhnath University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया (Quest International University Malaysia) के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन (MoU ) का आदान-प्रदान हुआ। एमओयू पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. जीटा मोहम्मद फहमी ने हस्ताक्षर किए। दोनों कुलपति ऑनलाइन जुड़े और एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद इसका डिजिटली आदान-प्रदान किया।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, फार्मा व चिकित्सा में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य के साथ वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने एवं कौशल बढ़ाने के लिए क्षमता विकास, छात्र, संकाय और तकनीकी विनिमय आदि विषयों पर पारस्परिक सहयोग की प्रतिबद्धता जताई गई है। इसके अतिरिक्त दोनों संस्थानों का लक्ष्य इस साझेदारी के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन व विकास परियोजना को विकसित और कार्यान्वित करना है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) गोरखपुर के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने संस्थानों के बीच समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस एमओयू से दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों के प्रचार- प्रसार को एक नई दिशा देंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा के वैश्विक परिवेश को व्यापक फलक पर समझने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में नए नवाचारों से नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया (Quest International University Malaysia) की कुलपति प्रो. जीटा मोहम्मद फहमी ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों ने आज अकादमिक स्तर पर नई शुरुआत की है। पूर्ण विश्वास है कि अकादमिक गुणवत्ता में दोनों संस्थान एक दूसरे का सहयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों से नया अध्याय लिखेंगे।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने समझौता करार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ उच्च शिक्षा में अनुसंधान की नवीन दृष्टि विकसित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर के समय महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) में एमओयू समन्वयक व अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. विमल कुमार दूबे, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा, पैरामेडिकल के प्राचार्य रोहित श्रीवास्तव और फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह उपस्थित रहे।

Tags: gorakhpur newsMahayogi Gorakhnath University
Previous Post

त्योहारों में धर्मस्थलों, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों के पास, नदीघाटों पर न दिखे गंदगी: एके क्षरमा

Next Post

महाकुंभ में विश्व को चौंकाने जा रहा देश का इकलौता बिना मूर्ति वाला शक्तिपीठ

Writer D

Writer D

Related Posts

The fierce form of the Ganges in Varanasi
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

03/09/2026
A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
Next Post
Alopshankari Mandir

महाकुंभ में विश्व को चौंकाने जा रहा देश का इकलौता बिना मूर्ति वाला शक्तिपीठ

यह भी पढ़ें

Electrocution

करंट लगने से किसान की मौत

26/08/2023

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, मलाइका ने लूटी महफिल

24/09/2021
suicide

‘No FIR, No SIR’… लेखपाल की मौत पर बवाल, शादी से एक दिन पहले हादसा

26/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version