• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच में बनाएं ढाबे वाली स्टाइल में अमृतसरी दाल, देखें रेसिपी

Writer D by Writer D
20/02/2026
in Categorized
0
Amritsari Dal

Amritsari Dal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब का खाना काफी मशहूर है जिसमें से अमृतसरी दाल (Amritsari Dal) के लाजवाब स्वाद ने तो सभी का दिल जीत रखा है. अगर आप अमृतसर जाएं तो इस दाल को जरूर चखें और नहीं जाएं तो भी कोई परेशानी नहीं. हमारी इस रेसिपी से आप घर पर परफेक्ट अमृतसरी दाल (Amritsari Dal) बनाकर खा सकते हैं. तो आइए शुरू करते हैं अमृतसरी दाल की विधि.

अमृतसरी दाल (Amritsari Dal) बनाने की सामग्री :

भिगोई हुई उड़द दाल- ½ कप

भिगोई हुई चना दाल- ½ कप

लौंग- 3-5

जीरा – 1 टी स्पून

प्याज़ – 2 बारीक कटे हुए

लहसुन अदरक का पेस्ट – 2 टी स्पून

हरी मिर्च – 2 कटी हुई

टमाटर- 2 कटे हुए

जीरा पाउडर – 2 टी स्पून

धनिया पाउडर – 2 टी स्पून

हल्दी- 2 टी स्पून

तेल- 2-3 टेबल स्पून

तड़के के लिए-

करी पत्ते- 10 से 12

लहसुन – 2 टी स्पून, बारीक कटी हुई

राई- ½ टी स्पून

सूखी कश्मीरी मिर्च- 2

लाल मिर्च पाउडर- 1/2  टी स्पून

कसूरी मेथी- ½  टी स्पून

घी- 1 टेबल स्पून

अमृतसरी दाल (Amritsari Dal) बनाने की विधि:

अमृतसरी दाल (Amritsari Dal) तैयार करने के लिए सबसे पहले दोनों दालों को अलग-अलग बाउल में 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. गलाने से पहले दालों को अच्छी तरह से धो लें. जब दाल अच्छे से गल जाएं तो इन्हें प्रेशर कुकर में डालकर पानी और घी मिलाकर उबाल लें. गैस को मीडियम आंच पर रखकर कुकर में 4 सीटी लगाएं.

जब तक दाल गल रही है इतने में एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें बारीक कटे प्याज को सुनहरा होने तक धीमी आंच पर फ्राई करें. इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें. 2 मिनट बाद इसमें सूखे मसाले जैसे जीरा पाउडर, हल्दी, लौंग, धनिया पाउडर डालकर फ्राई करें. खट्टेपन के लिए बारीक कटे टमाटर भी इसमें डाल दें. साथ ही थोड़ा नमक भी मिला दें. इतने में हमारी दाल भी उबल चुकी होगी.

कुकर का प्रेशर निकालकर दाल को कढ़ाही में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. अब अपनी इच्छा के अनुसार आप दाल में पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं. धीमी आंच पर दाल को पकने दें. इतने में इसका तड़का तैयार कर लें.

अमृतसरी दाल तैयार करने के लिए एक पैन में घी गर्म करें फिर इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इसके तुरंत बाद इसमें लहसुन भी डाल दें. अब इसमें कश्मीरी साबुत लाल मिर्च को तोड़कर डाल दें. इसके बाद कसूरी मेथी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पका लें. जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे कढ़ाही में पक रही दाल में डाल दें.आपकी स्वादिष्ट अमृतसरी दाल तैयार है, रोटी पराठे के साथ सर्व करें.

Tags: Amritsari DalAmritsari Dal ingredientsAmritsari Dal recipe
Previous Post

टिफिन में बच्चों को दे पिज्जा कॉन्स, खुशी से उछल पड़ेंगे

Next Post

टेस्ट और हेल्थ का संगम हैं रेड वेलवेट बॉल्स, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post

टेस्ट और हेल्थ का संगम हैं रेड वेलवेट बॉल्स, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

Terrorists Attack

आतंकियों ने किए दो बम धमाके, छह लोग घायल

21/01/2023
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने पहले ही साल चढ़ावे के सभी रिकॉर्ड तोड़े, सोने-चांदी से भरा बाब का दरबार

13/12/2022
Sanskrit

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प हो रहा साकार

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version