• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मसाला पापड़ से खाने को लगाएं तड़का, घर पर ही मिलेगा होटल जैसा स्वाद

Writer D by Writer D
21/07/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
masala papad

masala papad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी बाहर कहीं रेस्टोरेंट या ढ़ाबे पर जाते हैं तो खाने के बाद लोग पापड़ खाना जरूर पसंद करते हैं। होटल का मसाला पापड़ (Masala Papad) सभी के द्वारा पसंद किया जाता है लेकिन इसकी कीमत थोड़ी अखरती हैं। ऐसे में आप घर पर भी आसानी से होटल जैसा मसाला पापड़ (Masala Papad) बना सकते हैं जिसका जायका खाने का मजा बढ़ा सकता हैं। आप मिनटों में ही मसाला पापड़ (Masala Papad) तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

आवश्यक सामग्री

पापड़ – 4
प्याज बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
टमाटर बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 1
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
बारीक सेव – 2 टेबलस्पून
मूंगफली दाने उबले – 1 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि

मसाला पापड़ (Masala Papad) बनाने के लिए आप मूंग या चने के पापड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाए और धुआं छोड़ने लग जाए तो उसमें पापड़ डालकर उसे फ्राई कर लें।

कुछ सेकंड में ही पापड़ फ्राई हो जाएगा उसके बाद उसका तेल निथारकर उसे निकालकर एक प्लेट में रख दें। इसी तरह सारे पापड़ों को तल लें।

अब फ्राइड पापड़ पर बारीक कटे प्याज, टमाटर, मिर्च, बारीक सेव डालकर उसे अच्छी तरह से फैला दें।

इसके बाद इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर छि़ड़क दें। फिर इसमें चाट मसाला भी भुरक दें।

आखिर में पापड़ पर उबले मूंगफली दाने और कटी हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें।

इस तरह आपका स्वादिष्ट मसाला पापड़ (Masala Papad) बनकर तैयार हो चुका है। इसे लंच या डिनर में मेनकोर्स के साथ सर्व करें। हर कोई आपके मसाला पापड़ (Masala Papad)  की तारीफ करेगा।

Tags: kitchen hackskitchen tipsMasala Papad recipeSnacks Recipes
Previous Post

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

Next Post

इस तरह से बनाएं बच्चों के लिए पाव-भाजी, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
Maa Lakshmi
धर्म

घर में ले आए ये चीजें, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

15/05/2026
problems in getting married
फैशन/शैली

शादी में आ रही हैं बाधा, तो कर लें ये काम

15/05/2026
Havan
धर्म

इस हाथ से हवन में आहुति देने से मिलती है इन देवी-देवता की कृपा, जानें महत्व

15/05/2026
Next Post
Pav Bhaji

इस तरह से बनाएं बच्चों के लिए पाव-भाजी, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड का स्वाद

यह भी पढ़ें

PoK में आतंकी ठिकाने किये तबाह

भारतीय सेना ने PoK में आतंकी ठिकाने किये तबाह, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

08/08/2020
Small Hair

स्ट्रॉबेरी लेग्स से परेशान हैं तो लगाएं ये स्क्रब, स्किन बन जाएंगी सॉफ्ट एंड स्मूद

06/03/2025
Marriages

‘शादी करो नौकरी पाओ’! जानिए यूपी सरकार का पूरा प्लान

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version