• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज खाने को दें टेस्टी राजस्थानी तड़का, बनाएं ये खास डिश

Writer D by Writer D
19/07/2024
in Categorized
0
Dal-Baati

Dal-Baati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोज रोज वहीं खाना खाकर अगर बोर हो गए है और कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आप राजस्थान की फेमस दाल और बाटी (Dal-Baati ) ट्राई कर सकते है। खाने में बेहद टेस्टी होती है और बनाना भी बेहद आसान होता है। कई लोग राजस्थानी जायके के दीवाने होते है। अगर आपको भी राजस्थानी जायके के फैन हैं तो आप इसे घर पर ट्राई कर सकते है। तो चलिए बताते है आपको दाल बाटी (Dal-Baati ) बनाने की रेसिपी।

दाल बाटी (Dal-Baati ) बनाने की सामाग्री

गेहूं का आटा – 300gm
सूजी – 50gm
बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
नमक – 1/2 tsp to taste
देशी घी – 2 tbsp
दाल सामाग्री –
चना दाल – 1 tbsp
मसूर दाल – 1 tbsp
मूंग दाल – 1 tbsp
अरहर दाल – 1 tbsp
उरद दाल – 1 tbsp
पानी – 600ml
नमक – 1/2 tsp to taste
हल्दी पाउडर – 1 tsp
दाल तड़का Oil तेल – 2 tsp
जीरा – 1 tsp
हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 tsp
सुखी लाल मिर्च – 2

बाटी (Baati) बनाने की विधि

बाटी के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, बेकिंग सोडा, देसी घी और नमक स्वादानुसार डालकर पहले अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद आटे में थोड़े थोड़े पानी डालकर बाटी के लिए हल्का नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। आटे को गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि आटा अच्छे से फूलकर सेट हो जाए।

इसके बाद आटे को एक बार फिर से मसलकर मुलायम करें और फिर बाटी के लिए इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।

अब लोई को चपटा करके लगभग 3 इंच के व्यास में फैलाएं और फिर इसे चारों तरफ से मोड़कर ऊपर से पूरी तरह से बंद करके बाटी को बना लें।(बाटी को अंदर से खोखला ही रखें।

इसी तरह से सभी लोई का बाटी बनाकर तैयार कर लीजिए। अब बाटी को सेंकने के लिए अप्पे पैन में पहले हल्का तेल लगाएं।

इसके बाद पैन के सभी ब्लॉक में बाटी को डालें और फिर पैन के ऊपर ढक्कन लगाकर इसे एक तरफ से 3 से 4 मिनट तक सींके।फिर इसके बाद बाटी के ऊपर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर इसे दूसरी तरफ पलटें और इसके बाद ढक्कन लगाकर बाटी को फिर से 3 से 4 मिनट तक सींके। जिससे बाटी चारों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में सींक जाएं।

बाटी को सेंकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।

राजस्थानी स्टाईल दाल (Dal) बनाने का तरीका

सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में ½ कप मूंग दाल, ¼ कप मसूर दाल और ¼ कप चना दाल लें।1 टीस्पून घी और 3 कप पानी डालकर 4 सीटी के लिए प्रेशर कुक करें।

अब एक बड़े कढाई में 2 टीस्पून घी गरम करें और उसमें 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा और चुटकी हिंग डालें।

1 प्याज डालें इसके बाद 1 टीस्पून अदरक लहसुन पेस्ट और 1 हरी मिर्च डालें। अच्छी तरह से भूनें। आगे 1 टमाटर डालें और अच्छी तरह से भूनें।

इसके अतिरिक्त ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला और 1 टीस्पून नमक डालें। धीमी आंच पर भूनें।इसके अलावा पका हुआ दाल, 1 कप पानी डालें और मिलाएं।

5 मिनट के लिए उबाल लें या तब तक उबालें जब तक कि दाल मसाला को सोख न लें।अब धनिया पत्ता डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

अंत में, दाल बाटी को प्याज और मिर्च के साथ परोसें।

Tags: Dal-Baati reciperajasthani dishesrajasthani food
Previous Post

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Next Post

आज बनाएं चटपटी डिश, हो जाती है फटाफट तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
Dahi Toast

आज बनाएं चटपटी डिश, हो जाती है फटाफट तैयार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी अपने क्षेत्रों में साफ़ सफ़ाई को लेकर व्यक्तिगत करेंगे श्रमदान: एके शर्मा

13/07/2023
Indian Idol-13 winner Rishi Singh met CM Yogi

इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

05/04/2023
Khatu Shyam Mandir

खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा, अचानक रेलिंग टूटने से 6 श्रद्धालु गिरकर घायल

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version