• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में ही बनाएं यह फास्ट फूड, बच्चे नहीं करेंगे बाहर खाने की जिद

Writer D by Writer D
18/02/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Roti Pizza

Roti Pizza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले काफी समय से फास्टफूड लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है। खास तौर से बच्चों को यह बहुत पसंद होता है। हालांकि इनका ज्यादा सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। हम बताएंगे रोटी पिज्जा (Roti Pizza) कैसे बनाते हैं। बच्चों को बाहर का पिज्जा इतना अच्छा लगता है कि वे इसके लिए काफी जिद करते हैं। ऐसे में आप उनके लिए घर में ही रोटी पिज्जा (Roti Pizza) तैयार कर सकते हैं, जो उनके शरीर को नुकसान पहुंचाने के बजाय फायदेमंद रहेगा। बच्चे तो इसे चाव से खाएंगे ही, साथ ही बड़ों पर भी यह जादू चलाने में सक्षम है। गेहूं के आटे से बनने वाली रोटी से हम पिज्जा बनाएंगे। हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन करने पर आपको बिल्कुल जोर नहीं आएगा।

रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने की सामग्री

2 रोटियां गेहूं के आटे की
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया मोजरेला चीज
2 बड़े चम्मच चीज स्प्रेड
1 मध्यम कटा हुआ प्याज
2 बड़े चम्मच कॉर्न
2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
1 मध्यम कटा टमाटर
1 मध्यम कटी हरी शिमला मिर्च
5-6 ग्रीन ओलिव
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
आवश्यकतानुसार नमक
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च

रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने की विधि

– रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 रोटियां बना लें।
– अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट होने के लिए स्टार्ट कर दें।
– इसके बाद एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न, नमक, काली मिर्च, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला लें।
– इसके बाद एक रोटी लें, इस पर 1 चम्मच पिज्जा सॉस लगाएं।
– इसके बाद 1 चम्मच चीज स्प्रेड अच्छे से फैला दें।
– अब इस पर सब्जियों वाला मिश्रण अच्छे से फैलाएं और ऊपर से ग्रीन ओलिव अपने मुताबिक सजाएं।
– इसके बाद मोजरेला चीज पूरी रोटी पर अच्छे से डालें। इसी प्रकार दूसरी रोटी भी तैयार करें।
– दोनों तैयार रोटियों को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक कर लें।
– 10 मिनट बाद ओवन से निकालें और स्लाइस काटकर गरमागरम परोसें। रोटी पिज्जा (Roti Pizza) तैयार है। इसे तवे पर भी पका सकते हैं।

Tags: Roti Pizzaroti pizza fast foodroti pizza ingredientsRoti Pizza Reciperoti pizza spicy dish
Previous Post

इस डिश का जायका जीभ को बहुत भाता, टेस्ट-हेल्थ हर पैमाने पर उतरेगा खरा

Next Post

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू

Writer D

Writer D

Related Posts

Pizza
फैशन/शैली

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
eye makeup
फैशन/शैली

आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव

01/05/2026
turmeric
धर्म

वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां, करें ये उपाय

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post
Panjiri Laddu

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू

यह भी पढ़ें

CM yogi

मुख्यमंत्री योगी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का स्वयं करेंगे निरीक्षण

17/11/2025
असम विधानसभा चुनाव

असम विधानसभा चुनाव : पहले चरण में दोपहर 2 बजे तक 45.24 फीसदी मतदान

27/03/2021
Electricity

भीषण गर्मी में 28 हजार मेगावाट के करीब विद्युत आपूर्ति कर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

14/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version