• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 महीने बाद जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया, बोले- भ्रष्टाचार का एक ही काल अरविंद केजरीवाल

Writer D by Writer D
09/08/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) शुक्रवार शाम 17 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बाहर आते ही कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि केवल मैं ही 17 महीने तक जेल में नहीं रहा बल्कि आप सब लोग (दिल्‍ली की जनता) भी मेरे साथ जेल में रही। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पैदल जेल से बाहर आए। बाहर एक थ्री व्‍हिलर पर लाउड स्‍पीकर लगा हुआ था। उन्‍होंने माइक की मदद से बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्‍होंने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला। इसके साथ ही बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की तारीफ की, जिसकी वजह से उन्‍हें राहत मिली है।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) तिहाड़ जेल से आए बाहर। हाथ हिलाते हुए वो जेल से बाहर निकले। दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi, Minister in Delhi Government) और आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह (Senior Aam Aadmi Party leader Sanjay Singh) बाहर मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर जश्‍न का माहौल है। कार्यकर्ता सिसोदिया के घर लेकर पहुंचे मिठाई। रात तक घर लौट सकते हैं। आम आदमी पार्टी कार्यालय (Aam Aadmi Party office) के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे। इन होर्डिंग में लिखा है सच की जीत हुई।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कहा कि ये सभी के लिए बहुत भावुक मौका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का एक ही काल अरविंद केजरीवाल। उन्होंने कहा कि अगर कोई तानाशाही सरकार किसी को गलत तरीके से जेल में डालेगी तो उसे संविधान रोकेगा। तिहाड़ जेल के बाहर भारत माता की जय, इन्कलाब जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं।

इन शर्तों पर मिली है जमानत

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो समाज के सम्मानित व्यक्ति हैं और उनके भागने की आशंका भी नहीं है। साथ ही ये भी कहा कि इस मामले में ज्यादातर सबूत भी जुटाए जा चुके हैं, इसलिए उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, गवाहों को प्रभावित करने या डराने के मामले में उनपर शर्तें लगाई जा सकती हैं।

मनीष सीसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  को 10 लाख के मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही दो बड़ी शर्तें भी लगाई हैं।पहली शर्त ये है कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और दूसरी शर्त ये कि उन्हें हर सोमवार और गुरुवार को थाने में जाकर हाजिरी लगानी होगी।

Tags: delhi newsManish SisodiaNational news
Previous Post

एके शर्मा ने आजमगढ़ को दी करोड़ों की सौगात, 20 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Next Post

मनु भाकर और सरबजोत सिंह काे खेल विभाग में उप निदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami
राजनीति

इंजीनियर्स हड़ताल पर सरकार सक्रिय: समाधान को सब-कमेटी गठित

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Next Post
CM Nayab Singh

मनु भाकर और सरबजोत सिंह काे खेल विभाग में उप निदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार

यह भी पढ़ें

Assistant Professor

BHU में प्रोफेसर की डायरेक्ट भर्ती, दो लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

23/09/2022
ravi shastri

IND VS ENG : कोच शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, किये गए आइसोलेट

05/09/2021

रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी सरकार

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version