व्यापार डेस्क. मार्किट में गोल्ड लोन इस वक्त आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध हैं. अगर आपको भी इस वक़्त पैसों की जरूरत है तो आप पंजाब, सिंध और BOI सहित अन्य बैंको से कम ब्याज दरों पर आसानी से लोन ले सकते हैं. पैसा चुकाने के बाद गिरवी रखी ज्वेलरी या सोना आपको वापस कर दिया जाता है.
नवरात्रि स्पेशल: व्रत में बढाएं इम्युनिटी, फलाहारी पैटीज और सोंठ की चटनी के साथ
अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो आपको सभी बैंकों और NBFC के ब्याज दरों के बारे में पता करना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक और NBFC किस ब्याज दर पर लोन दे रही है।
कौन सा बैंक किस रेट पर दे रहा लोन
| Bank | ब्याज दर (%) | अधिकतम कर्ज की राशि (रु. में) | अवधि (महीनों में) |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.00 | 1 करोड़ | 36 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.35 | 1 करोड़ | 18 |
| SBI | 7.50 | 50 लाख तक | 36 |
| केनरा बैंक | 7.65 | 10 लाख | 12 |
| कर्नाटक बैंक | 8.40 | 25 लाख | 12 |
| इंडियन बैंक | 8.50 | 75 लाख | 36 |
| फेडरल बैंक | 8.50 | 75 लाख | 12 |
| यूको बैंक | 8.50 | 1 करोड़ | 36 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 8.75 | 10 लाख | 12 |
| यूनियन बैंक | 8.85 | 20 लाख | 12 |
कौन सा NBFC किस रेट पर दे रहा लोन
| NBFC | ब्याज दर (%) | अधिकतम कर्ज की राशि (रु. में) | अवधि (महीनों में) |
| आईआईएफएल | 9.24 | 10 लाख | 11 |
| मूथूट फाइनेंस | 11.90 | – | 36 |
| बजाज फिनसर्व | 12.00 | 20 लाख | 36 |
| मणप्पुरम फाइनेंस | 12.00 | 1 करोड़ | 12 |







