• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल बस और मिनी बस की टक्कर में कई छात्र घायल, चार गंभीर

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ पर एक स्कूल बस और मिनी बस (school bus and mini bus collision) से टकरा गई। यह टक्कर (collision) इतनी भयंकर थी मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कई बच्चों (Students) को चोट आई है। इनमें गंभीर रूप से घायल चार बच्चों में से तीन को मेरठ रेफर किया गया। जबकि एक अन्य का उपचार जनपद में ही चल रहा है।

यह दुर्घटना सुबह करीब 09:00 बजे हुई। एक प्राइवेट स्कूल की बस लेट हो रही थी। इस पर चालक ने बस की रफ्तार तेज कर रखी थी। कुछ समय के लिए जनपद में काफी कोहरा आ गया। इसी बीच बुढ़ाना मोड़ पर यह स्कूल बस सामने आ रही दूसरे स्कूल मिनी बस (टाटा विंगर) से टकरा गई। टक्कर होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। वैन में सवार बच्चों को गंभीर चोटे आई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई।

दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

आनन-फानन में घायल बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें एंबुलेंस से मेरठ रेफर कर दिया गया।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सबसे पहले बच्चों को बेहतर इलाज दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर से मेरठ तक रास्तों को खाली कराया गया है ताकि एम्बुलेंस समय से मेरठ पहुंच सकें।

बोलेरो और कार में भीषण टक्कर में मां-बेटी समेत चार की मौत

एक अन्य बच्चे को गंभीर चोटे आई हैं, जिसका जिले में ही इलाज चल रहा है। प्राथमिक पड़ताल और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के समय दुर्घटनास्थल पर कोहरा था और बस की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। उन्होंने यह भी बताया कि चार बच्चे गंभीर घायल हैं बाकी बच्चों को हल्की चोटे आई थी। जिन्हे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और परिजन उन्हे अपने साथ घर ले गए।

Tags: accident newscrime newsmujaffarnagar newsroad accidentup news
Previous Post

तैराक के दो टुकड़े कर निगल गई 14 फीट शार्क

Next Post

मजबूती के बाद फिर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 597 अंक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Share Market

मजबूती के बाद फिर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 597 अंक लुढ़का

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत का ट्वीट- पहली बार ‘बुलीवुड’ माफिया को अपनी क्रूरता पर हो रहा पछतावा

24/09/2020
yogi government

कोरोना पीड़ित कर्मचारियों को देनी होगी 28 दिन की पेड लीव, आदेश जारी

21/04/2021
imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version