• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोम की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर राख

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में मोम की एक फैक्टरी में लगी आग ने फैक्ट्री मे रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के कारणो का पता नहीं लग सका है फैक्ट्री मालिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है। रामपुर रोड स्थित प्रेम वंडर लैंड के समीप अभिषेक इंपोर्ट्स एंड वैक्स ट्रेडिंग फैक्टरी नाम की एक मोम फैक्टरी है। यहां विदेशों से कच्चा माल मंगाकर उससे मोम तैयार करके और मोमबत्तियां आदि बनाकर देश-विदेश भेजी जाती हैं।

यूपी में अब सिर्फ तीन जिलों में कोरोना कर्फ्यू, 24 घंटे में मिले सिर्फ 700 नए केस

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। गार्ड ने फोन करके फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल को आग लगने की सूचना दी। फैक्टरी मालिक बेटे यश अग्रवाल और पिता जेके अग्रवाल के साथ फैक्टरी पहुंचा। दमकल को फोन किया गया, लेकिन फोन व्यस्त आता रहा।  कर्मचारियों को दमकल कार्यालय भेजकर आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। फैक्टरी मालिक के मुताबिक गाड़ी में पानी बेहद कम था, इसलिए पांच मिनट में गाड़ी खाली हो गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी आने में आधे घंटे का समय लग गया, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

AIIMS में आज से बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू, डीसीजीआई से मिली मंजूरी

साढ़े नौ बजे दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लग गईं। आग बुझाने में दमकल की छह गाड़ियों का पानी खर्च हुआ। इसके बाद दोपहर बारह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कोरोना कार्फ्यू के कारण फैक्टरी बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी के प्रोडक्शन एरिया में रखा कच्चा और तैयार माल जल गया है। मशीनों को भी नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि प्रोडक्शन एरिया में लगी लोहे की छत, जीने की रेलिंग तक गिर गईं। उनके बेटे यश अग्रवाल ने कहा कि यदि दमकल की गाड़ियां जल्दी आ जातीं तो इतना नुकसान नहीं होता।

मोदी व योगी ने गरीबों के चूल्हे को दी संजीवनी, निःशुल्क राशन से खिले चेहरे

कुछ दिन बाद अमेरिका भेजना था माल

फैक्टरी मालिक अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि करीब चार कंटेनर माल जो कि बनकर तैयार था, आग के कारण वह जल गया। यह माल ऑर्डर पर तैयार किया गया था और कुछ दिन बाद अमेरिका भेजना था। उन्होंने कहा कि मशीन जल जाने के कारण इसकी भरपाई भी नहीं हो सकती। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आसपास के कुछ गांवों की महिलाएं लघु एवं कुटीर उद्योग के जरिए उनकी फैक्टरी से जुड़ी हैं और माल तैयार करती हैं।

 

 

 

Tags: fire accidentFire In FactoryFire in Factory Newsfire newsLatest Moradabad News in HindiMoradabad Hindi SamacharMoradabad News in Hindimoradabad top news
Previous Post

यूपी में अब सिर्फ तीन जिलों में कोरोना कर्फ्यू, 24 घंटे में मिले सिर्फ 700 नए केस

Next Post

शेयर बाजार में तेजी का रुख, निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार में तेजी का रुख, निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

भाजपा नेता संतोष सिंह सपा में शामिल, बोले- गलत नीतियों की वजह से छोड़ी पार्टी

16/12/2021
Murder

छत्तीसगढ़ : नवरा​त्रि व्रत के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, नरबलि की आशंका

25/10/2020
Firing

चाट की दुकान पर हुई फायरिंग में 3 युवक घायल

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version