उत्तर प्रदेशराजनीतिसिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्रदेश को दी जा रही बिजली: एके शर्मा

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद प्रवास के दौरान प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा बिजली प्रदेश को दी जा रही है। इस समय 30 हज़ार मेगावाट से अधिक की बिजली आपूर्ति हो रही है।

देश में सर्वाधिक बिजली देने वाले राज्यों की श्रेणी में हमारा प्रदेश सबसे ऊपर है। गांव हो या शहर सभी जगह निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। कहीं-कहीं आंधी तूफान आने, बरसात ज्यादा होने, ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो रही है।

तराई के जिलों में विद्युत केंद्रों पर पानी भर जाने से भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता लेना आवश्यक: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में आरडीएसएस योजना के तहत 15 हज़ार करोड रुपए से तथा बिजनेस प्लान के तहत दो वित्तीय वर्ष में 5 हज़ार, 5 हज़ार करोड रुपए से अर्थात कुल 25 हज़ार करोड रुपए की परियोजनाओं से विद्युत की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने का कार्य चल रहा हैं।

उन्होंने (AK Sharma) उपस्थित लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि कहीं पर भी विद्युत ढांचे को लेकर शिकायत हो, उसकी जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों के समक्ष जरूर लाएं, जिससे इसका स्थाई समाधान किया जा सके।

Related Articles

Back to top button