• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेल हो गया ‘बहनजी’ का मैजिक, मुस्लिम वोटरों पर फोड़ा हार का ठीकरा

Writer D by Writer D
11/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Election) में ऐतिहासिक हार का ठीकरा बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (SP) पर फोड़ दिया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मायावती ने कहा, ‘यह नैरेटिव बनाया गया कि सपा ही बीजेपी को रोक सकती है, इससे सभी मुसलमानों का वोट समाजवादी पार्टी में शिफ्ट हो गया।’

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा, ‘बीएसपी ने सपा पर भरोसा किया, यह हमारी सबसे बड़ी भूल थी। संतोष की बात यह है कि खासकर मेरी बिरादरी का वोट चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा। उनका जितना भी आभार मैं व्यक्त करूं उतना कम है, मुस्लिम समाज का वोट अगर दलित के साथ मिलता तो परिणाम चमत्कारी होते।’

हार के बाद मायावती ने कहा, ‘मनुवादी मीडिया ने नैरेटिव बनाया कि बीजेपी को सिर्फ सपा रोक सकती है। इससे मुसलमान वहां पूरी तरह से शिफ्ट हो गया। मैं फिर कहती हूं कि पूरा का पूरा मुसलमान वोट सपा को चला गया है, जिसे देखते हुए दूसरे दलित और हिंदुओं के वोट सपा की गुंडागर्दी-आतंकवाद को याद करते हुए बीजेपी में चले गए।’

सपा सरकार में गुंडों, माफियाओं का राज था : मायावती

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा, ‘सपा में मुस्लिम वोटों का एकतरफा शिफ्ट होना ही हमारी हार की सबसे बड़ी वजह है, हमें 1977 के चुनाव में कांग्रेस की हार की तरह लोगों ने खड़ा कर दिया है लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस खड़ी हुई उसी तरीके से बीएसपी भी दोबारा खड़ी होगी।’

2007 में सरकार बनाने वाली बसपा सिर्फ एक सीट पर सिमटी

दरअसल, 38 साल पहले 1984 में बनी बसपा 2022 के चुनाव में आते-आते एक सीट पर पहुंच चुकी है। जिस बसपा ने 2007 में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, वही बसपा 10 साल में सिमटकर एक विधायक पर आ गई है। 2022 के चुनाव में सिर्फ एक विधायक (रसड़ा से उमाशंकर सिंह) ने ही जीत हासिल की है।

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

1993 से बसपा ने विधान सभा चुनावों में 65 से 70 सीटों पर जीतना शुरू किया। 2002 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली बसपा का वोट प्रतिशत 23 फीसदी पार कर गया। 2007 में बसपा को सबसे ज्यादा 40।43 फीसदी वोट मिले और उसने अपने दम पर सरकार भी बनाई। 2022 आते-आते बसपा महज 13 फीसदी पर सिमट गई।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग ने जारी की नौकरी भर्ती

Next Post

जानिए हरभजन ने आज के दिन क्या किया था कमाल?

Writer D

Writer D

Related Posts

Aloe Vera
Main Slider

एलोवेरा जेल का करते है अधिक इस्तेमाल, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

12/03/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
Next Post
Harbhajan Singh

जानिए हरभजन ने आज के दिन क्या किया था कमाल?

यह भी पढ़ें

Ramchandra Manjhi

भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के आखिरी ‘लौंडा’ पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

08/09/2022

NEET, JEE एग्जाम तय तारीख पर होंगी : अमित खरे

21/08/2020
Atiq Ahmed

अतीक को हुई सजा तो सोशल मीडिया बोला #योगी है तो यकीन है

28/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version