• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए हरभजन ने आज के दिन क्या किया था कमाल?

Jai Prakash by Jai Prakash
11/03/2022
in खेल
0
Harbhajan Singh

Harbhajan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज का दिन भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के सबसे खास दिनों में से एक है। 21 साल पहले इस दिग्गज स्पिनर ने ऑस्ट्रेलियाई (Australian) बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाया था और भारत को शानदार जीत दिलाई थी। आज ही के दिन हरभजन (Harbhajan) भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे, इस दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) , एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और शेन वॉर्न (Shane Warne)को अपने जाल में फंसाया था। इस टेस्ट के बाद भज्जी की जिंदगी बदल गई और यह बात खुद यह स्पिनर मानता है।

हरभजन सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सन्यास का किया ऐलान

2001 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच हारने के बाद टीम इंडिया कोलकाता रवाना हुई। यहां ईडन गार्डन पर दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाना था। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के चोटिल होने की वजह से स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई हरभजन सिंह कर रहे थे। हरभजन (Harbhajan) ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका।

अश्विन ने कानपुर में रचा इतिहास, हरभजन सिंह को पछाड़ अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर और मैथ्यू हेडन ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इसके बाद जस्टीन लैंगर ने आकर भी अर्धशतक जड़ा और भारत की मुश्किलें बढ़ा दी। एक समय ऐसा था जब मेहमान टीम का स्कोर 252 रन पर चार विकेट था। स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे और एडम गिलक्रिस्ट का आना बाकी था जो पहले टेस्ट में शतक लगा चुके थे।

उस समय भारतीय टीम बैकफुट पर थी, मगर तब हरभजन (Harbhajan) ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी कराई। सबसे पहले उन्होंने रिकी पोंटिंग को LBW आउट कर अपनी फिरकी में फंसाया, इसके बाद उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न (Shane Warne) को अपना शिकार बनाया। 252/4 से ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 252/7 हो गया था। इसी के साथ हरभजन (Harbhajan) टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। टीम इंडिया ने यह मैच 171 रनों से जीतकर सीरीज में बराबरी की और तीसरे टेस्ट में कंगारुओं को 2 विकेट से धूल चटाकर 16 मैचों से चली आ रही ऑस्ट्रेलिया की जीत के सिलसिले को तोड़ा।

WTC फाइनल से पहले हरभजन सिंह ने प्लेइंग XI की भविष्वाणी, सिराज को…

हरभजन (Harbhajan) ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से की थी। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हरभजन (Harbhajan) ने 103 मैचों में अबतक कुल 417 विकेट अपने नाम किए हैं। अपने टेस्ट करियर में हरभजन (Harbhajan) 5 दफा एक टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं, जबकि 25 बार उन्होंने 5 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। साल 2011 में भज्जी भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने थे।

हरभजन सिंह ने बताया इस वजह से मिली पहले वनडे मैच में हार

हरभजन (Harbhajan) ने 1998 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत की थी और अपनी गेंदबाजी से 50 ओवर के इस फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। हरभजन (Harbhajan) ने अबतक खेले 236 वनडे मैचों में कुल 269 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी भी महज 4.31 का रहा है। टी-20 सिर्फ बल्लेबाजों का गेम है इस बात को हरभजन ने गलत साबित करके दिखाया। भज्जी ने 28 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में 25 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी महज 6.20 का रहा है।

Tags: 40 years old Harbhajan Singhage of Harbhajan SinghHarbhajan Singhharbhajan singh batHarbhajan Singh Debut FilmHarbhajan Singh Favorite Off-spinnerHarbhajan Singh InstagramHarbhajan Singh Newsharbhajan singh Test hat-trickIndian Bowler Harbhajan Singhoff spinner harbhajan singh
Previous Post

फेल हो गया ‘बहनजी’ का मैजिक, मुस्लिम वोटरों पर फोड़ा हार का ठीकरा

Next Post

रूसी सेना ने कीव को चारों ओर से घेरा, शहरों पर हमले जारी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Next Post
ukraine-russia war

रूसी सेना ने कीव को चारों ओर से घेरा, शहरों पर हमले जारी

यह भी पढ़ें

Transport enforcement in UP to get a new boost

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026

RIL ने टावरों में तोड़फोड़ पर न्यायालय में दायर की याचिका, कहा- कांट्रेक्ट खेती से कोई वास्ता नहीं

04/01/2021
Steve Smith

PAK vs AUS Test: रोबो कैमरे पर स्मिथ ने निकाला गुस्सा

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version