• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में पार्टी की ओर से सभी समाज के लोगों को टिकट दिये जाने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

सुश्री मायावती ने शनिवार को सहारनपुर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समाज से पूछा, “उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार हटने पर भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुसलमानों ने सपा का सबसे ज्यादा साथ दिया, यह सबको मालूम है, लेकिन उसके बदले में मुस्लिम समाज को सपा से क्या मिला? मुस्लिम समाज के लोगों से मैं यह पूछना चाहती हूं कि सपा ने उत्तर प्रदेश में कितने टिकट मुस्लिम समाज के लोगों को दिये।”

बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने यहां पहुंची पार्टी सुप्रीमाे ने सपा पर मुजफ्फरनगर कांड की आड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भाईचारा खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दंगे का सबसे बड़ा उदाहरण है।

सुश्री मायावती ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड में जाटवों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय को भी जान माल का बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना में वर्षों से भाईचारा बना हुआ था लेकिन सपा की सरकार में इस भाई चारे को मुजफ्फरनगर कांड की आड़ में खत्म किया गया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुस्लिम समाज के लोगों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए था, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सहारनपुर मंडल में ही मुस्लिम समुदाय के लोग सपा के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहे। चुनाव में जब टिकट देने की बात आयी, तब सपा द्वारा मुसलमानों को ना के बराबर टिकट दिये गये।

बाबा विश्वनाथ का आज चढ़ेगा तिलक, दामाद के रूप में भक्तों को देंगे दर्शन

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना आरोप लगाया कि सपा के मुखिया को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं। इनको टिकट दें या ना दें, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सुश्री मायावती ने कहा, “मैं अपने मुस्लिम भाइयों को यह बताना चाहती हूँ, खासतौर से सहारनपुर मंडल के मुस्लिम भाइयों को कि आप लोगों को अब सपा के मुखिया को यह बता देना है कि मुस्लिम समाज उनकी जेब में नहीं है। वह अपने अधिकारों के लिए सजग है और यह मुस्लिम समाज उसी पार्टी के साथ जाएगा जो पार्टी मुस्लिम समुदाय की जान-माल और मजहब की हिफाजत करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है, और वह पार्टी बसपा है।”

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी पार्टी करार दिया। सुश्री मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में बसपा की ओर से सभी समुदायों के लोगों को टिकट देने का दावा करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी, दलित विरोधी पार्टी रही है। जब कांग्रेस का सही समय रहता है तब उन्हें ना महिलाओं की याद आती है ना ही दलित, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों की याद आती है।” उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र पार्टी है जिसने सर्व समाज के लोगों को चुनाव में टिकट दिये हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दारोगा की पिस्टल से चली गोली सिपाही को लगी, अस्पताल में भर्ती

Next Post

अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, योगी सरकार 12 जिलों में खोलेगी कैंसर सहायता केंद्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
yogi

अब प्रदेश के कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, योगी सरकार 12 जिलों में खोलेगी कैंसर सहायता केंद्र

यह भी पढ़ें

swatantra dev

गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने को ताबड़तोड़ कार्य: स्वतंत्रदेव

12/07/2022
CM Yogi did special worship of Mahayogi Gorakhnath

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

10/07/2025
Davis Cup

23 साल बाद लखनऊ में डेविस कप, 16-17 सितंबर को भारत व मोरक्को के बीच होगा मुकाबला

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version