• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के आखिरी ‘लौंडा’ पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

Writer D by Writer D
08/09/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Ramchandra Manjhi

Ramchandra Manjhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छपरा। ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के साथी और ‘लौंडा नाच’ को वर्तमान समय तक जीवित रखने वाले आखिरी लोक कलाकार रामचंद्र मांझी (Ramchandra Manjhi) का बीमारी के बाद निधन हो गया।

भिखारी ठाकुर के नाटक मंडली के सदस्य रहे रामचंद्र मांझी (Ramchandra Manjhi) के निधन से सारण जिला समेत पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि रामचंद्र मांझी (Ramchandra Manjhi) भिखारी ठाकुर के मण्डली के आखिरी व्यक्ति बचे थे। उन्होंने बुधवार की रात पटना के  IGIMS में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। रामचंद्र मांझी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान सिर्फ 84 वर्षीय रामचन्द्र मांझी जी का ही नहीं था, बल्कि पूरे सारण  जिला और  पूरे भोजपुरिया समाज था। इससे सबने खुद को गौरवान्वित महसूस किया था।

सारण के तुझारपुर गांव में जन्मे रामचंद्र माझी ने लगभग 10 वर्ष के उम्र से ही अदाकारी शुरू कर दी थी। शीघ्र ही ये प्रसिद्ध लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के सम्पर्क में आ गए। भिखारी ठाकुर के देहांत के बाद भी उनकी परम्परा को जीवित रखने का श्रेय रामचंद्र मांझी जी को जाता है। 2017 में इन्हें संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये उम्र के आखिरी पड़ाव पर भी ‘बिदेशिया’ और ‘बेटी-बेचवा’ के प्रसंग से दर्शकों को भावविभोर कर देते थे।

70 साल के हुए प्रखर राष्ट्रवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

बता दें कि ‘लौंडा नाच’ भोजपुरिया समाज में बहुत प्रसिद्ध रहा है। रामचंद्र मांझी को जब पद्म श्री सम्मान मिला तो इसे पूरे बिहारवासियों और भोजपुर क्षेत्र के रहने वालों का सम्मान माना गया। माना जाता है कि इस सम्मान को दिलाने में  ‘लौंडा नाच’ पर काम करने वाले अध्येता व व्याख्याता जैनेंद्र दोस्त का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दस्तावेजीकरण के साथ सार्थक पहल की; तब कहीं जाकर अपने बुजुर्ग अभिभावक को यह सम्मान मिला।

Tags: bihar newschapra newsNational newsRamchandra Manjhi
Previous Post

70 साल के हुए प्रखर राष्ट्रवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

Next Post

आठ महीने बाद जेल से निकलेगा पीयूष जैन, लॉं की किताबों में शामिल होगा इत्र कारोबारी का केस

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post
Piyush Jain

आठ महीने बाद जेल से निकलेगा पीयूष जैन, लॉं की किताबों में शामिल होगा इत्र कारोबारी का केस

यह भी पढ़ें

Congress

तंज ही नहीं, सटीक मूल्यांकन भी करे कांग्रेस

20/04/2021
neera

अमेरिका : भारतीय मूल की नीरा को बाइडन सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

30/11/2020
मायावती Mayawati

बाबा साहेब का त्याग व संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने वाला है : मायावती

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version