• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार के विधायक बेटे को बड़ी राहत, इस मामले में अब्बास को मिली जमानत

Writer D by Writer D
23/08/2024
in उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम, प्रयागराज
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्बास अंसारी पर जबरन जमीन का बैनामा कराने के मामले में जमानत दे दी है। इस मामले में अब्बास अंसारी के साथ ही आतिफ रजा उर्फ शरजील और अफरोज को भी जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है। हालांकि जमानत अर्जी मंजूर होने के बाद भी अब्बास अंसारी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। ED से जुड़े एक मामले में अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

पूरा मामला कोतवाली गाजीपुर में अबू फकर खां नाम के व्यक्ति से जुड़ा हुआ है, जिसने अगस्त 2023 में एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें मुख्तार अंसारी, उसकी पत्नी अफसा अंसारी, विधायक बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) , साले आतिफ रजा उर्फ शरजील, अनवर शहजाद और अफरोज को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के सामने उसकी बेशकीमती जमीन थी।

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर क्या था आरोप?

मुख्तार अंसारी ने अपने साले को भेजकर 2012 में अबू फकर खां को लखनऊ जेल बुलवाया और जमीन देने का दबाव बनाया। जमीन न बेचने पर हत्या की धमकी दी। आरोपियों ने सर्किल रेट के आधार पर 20 लाख का चेक और चार लाख कैश देकर बैनामा करा लिया। इस दौरान अफरोज, आतिफ रजा और अनवर शहजाद पीड़ित के घर पहुंचे और उसे अब्बास अंसारी के पास ले गए। आरोप यह भी है कि अब्बास ने पिस्टल लगाकर उसे धमकाया और चेक पर साइन करा लिया। इसके बाद बैंक से लाखों रुपए निकाल लिए और जमीन भी हड़प ली।

कासगंज जेल में बंद है अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) 

अबू फकर खां के बैंक खाते में रुपया चेक से जमा किया गया, जबकि मुख्तार अंसारी के साले ने चेक रुपए से निकाल लिए। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) ने जमीन खरीदने के लिए चेक से भुगतान किया। बाद में मुख्तार के साले ने किसान से रुपए नकद वसूल लिए। इस समय अब्बास अंसारी कासगंज जेल बंद है। वहीं आतिफ रजा उर्फ शरजील इन दिनों लखनऊ जेल में बंद है। इस मामले में मुख्तार के बड़े साले अनवर शहजाद को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Tags: Abbas Ansariallahabad highcourtcrime newskasganj newsup news
Previous Post

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षाएं

Next Post

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को लगाया गले, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
PM Modi , Volodymyr Zelensky

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को लगाया गले, भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें

fell into the well

घर के बाहर खेल रहे किशोर की कुएं में गिरकर मौत, घर में मचा कोहराम

06/03/2021
CM Yogi in Jhansi

गरीब-शरीफ को छेड़ना नहीं, माफिया को छोड़ना नहीं: सीएम याेगी

02/05/2023
AIIMS

AIIMS में निकली बंपर वैकेंसी, देने होंगे 90 मिनट में 100 सवालों के जवाब

04/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version