Business

डीजीसीए ने विस्तारा की उड़ान रद्द होने और देरी पर दैनिक रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को विस्तारा एयरलाइंस ( Vistara Airlines) को फ्लाइट रद्द होने के साथ-साथ उड़ानों में विलंब होने की रोजाना जानकारी देने का निर्देश दिया है।

विमान नियामक ने क्रू मेंबर्स के उपलब्ध न होने के अलावा कई अन्य वजहों से विस्तारा ( Vistara Airlines) की उड़ानों में हो रही देरी को देखते हुए कंपनी को यह आदेश दिया है।

विमान नियामक डीजीसीए ने जारी एक बयान में कहा कि विस्तारा एयरलाइन ( Vistara Airlines)की विभिन्न उड़ान बाधाओं के मद्देनजर उसने एयरलाइन को रद्द की जा रही और विलंबित उड़ानों की दैनिक जानकारी तथा विवरण देने को कहा है।

डीजीसीए के अधिकारी उड़ान रद्द होने और देरी की स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरतों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, SC से मिली जमानत

एयरलाइन ने सोमवार को चालक दल की अनुपलब्धता के कारण करीब 50 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि कई उड़ानें विलंबित हुईं। विस्तारा ने चालक दल की समस्या के बीच अस्थायी रूप से अपने उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया है, जिससे आज करीब 70 उड़ानें रद्द होने की आशंका है। दरअसल, विस्तारा एयरलाइन की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Back to top button