• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में टिफिन के लिए परफेक्ट है ये डिश

Writer D by Writer D
15/12/2025
in Categorized
0
Chili Paneer Paratha

Chili Paneer Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पराठा चाहे प्लेन हो या फिर किसी चीज को मिलाकर बनाया गया हो, वह लोगों के दिलों पर राज करता है। सर्दियों में तो इनकी वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान मूली का पराठा (Mooli Paratha)  काफी पसंद किया जाता है। कई लोग ब्रेकफास्ट में इसका प्रयोग करते हैं। मूली पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके पराठे पाचन बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर ये पराठे (Mooli Paratha)  बनाना काफी आसान है। यह कम वक्त में ही बनने वाली रेसिपी है। टिफिन के लिए भी ये परफेक्ट डिश हो सकती है।

मूली का पराठा (Mooli Paratha) बनाने की सामग्री

मूली कद्दूकस – 2 कप
गेहूं आटा – 3-4 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
अदरक कटी – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च कटी – 2
देसी घी/तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

मूली का पराठा (Mooli Paratha) बनाने की विधि

– सबसे पहले मूली के पत्ते तोड़कर अलग करें और मूली को धोकर साफ करें और उसे कद्दूकस कर लें।
– इसके बाद हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें।
– अब एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें और उसमें थोड़ा सा देसी घी और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
– अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए गीले सूती कपड़े से ढककर अलग रख दें।
– इस दौरान कद्दूकस मूली को लेकर उसे अच्छे से निचोड़कर पानी निकाल लें।
– अब मूली को एक बर्तन में डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और अदरक डालकर मिला लें।
– आखिर में आधा चुटकी नमक मिक्स करें। अब पराठे के लिए भरावन बनकर तैयार है।
– एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करें। इस दौरान आटे को लेकर समान अनुपात में लोइयां बना लें।
– एक लोई को लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेल लें। इसे मूली की स्टफिंग बीच में रखकर बंद करें और फिर पराठा बेल लें।
– अब तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दें और बेले हुए पराठे को तवे पर डालकर सेकें।
– पराठा दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें फिर प्लेट में उतार लें।
– इसी तरह सारी लोइयों से पराठे (Mooli Paratha) बना लें। पराठे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: breakfast mooli parathadelicious radish parathaeasy mooli parathahealthy mooli paratha recipehomemade mooli parathaindian breakfast paratha recipemooli paratha breakfast recipequick mooli paratha reciperadish paratha for breakfastradish stuffed paratha recipe
Previous Post

सर्दियों में खाना शुरु कर दें ये लड्डू, सेहत को होते हैं कई फायदे

Next Post

सर्दियों में गुलाबी निखार के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
Coconut Oil

सर्दियों में गुलाबी निखार के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें

यह भी पढ़ें

अमित शाह के घर पहुंचे CM योगी, दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक

10/06/2021
गोली मारी

लखनऊ : बद्री सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

12/11/2020

दिव्यांगों के लिए हैरिंग्टनगंज ब्लाक पर लगाया गया शिविर

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version