शिक्षा

थोड़ी देर में जारी होंगे MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mp board) द्वारा आयोजित शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम आज (शुक्रवार को) दोपहर एक बजे जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार स्वयं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।

एमपी बोर्ड (mp board) के अनुसार, परीक्षार्थी वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड स्टूडेंट्स की टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। कोरोना के कारण पिछले दो साल से टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जा सकी थी।

ऐसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड (mp board) 10वीं-12वीं के रिजल्ट

-सबसे पहले एमपी बोर्ड (mp board) की आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

– रिजल्ट आने के बाद आपको एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

– अब आपको रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारियों को भरना होगा।

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड में किया बड़ा बदलाव, देने होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के जवाब

– अब आपके सामने रिजल्ट दिख जाएगा।

– आप चाहें तो भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

इतने प्रतिशत अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, UPTET का रिजल्ट जारी

Related Articles

Back to top button