शिक्षा

MPPEB ने निकाली 4700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल्स एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने स्टाफ नर्स, फीमेल मल्टीपर्पज वर्कर (ANM), असिस्टेंट वेटरनरी फील्ड ऑफिसर समेत कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है. दरअसल, MPPEB ग्रुप 5 वैकेंसी के तहत कुल मिलाकर 4792 पदों पर युवाओं की भर्ती करने वाला है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत 15 मार्च से हो चुकी है. अगर नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख की बात करें, तो ये 29 मार्च है. ऐसे में युवाओं को बताया जाता है कि वे 29 मार्च तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रुप 5 रिक्रूटमेंट एग्जाम 17 जून को करवाए जाएंगे. ऐसे में आइए भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों को जानते हैं.

इतने पदों पर होगी नियुक्ति

MPPEB ग्रुप 5 भर्ती अभियान के तहत कुल मिलाकर 4792 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. इसमें 3054 फ्रेश वैकेंसी है, जबकि 1738 बैकलॉग वैकेंसी हैं.

एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया

आयु सीमा: MPPEB द्वारा निकाली गई वैकेंसी के लिए वे उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है. इससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार इस नौकरी के लिए अप्लाई नहीं करें.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस पद के लिए वे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त से 12वीं पास सर्टिफिकेट है. इसके अलावा डिग्री और डिप्लोमाधारक भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

MPPEB Group 5 Recruitment के लिए अप्लाई करें

कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.

Group 5 application link पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें.

अब आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा.

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और एग्जामिनेशन फीस पे करें.

अग्निवारों के लिए खुशखबरी, अब CISF में भी मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

एग्जामिनेशन फॉर्म को सब्मिट करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट निकाल लें.

एप्लिकेशन फीस

उम्मीदवारों को बताया जाता है कि जनरल कैटेगरी के एप्लिकेशन फीस 500 रुपये है, जबकि रिजर्व कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे.

Related Articles

Back to top button