Categorized

बॉडीबिल्डर ने रस्मों-रिवाज के साथ डॉल से की शादी, नाइट क्‍लब में हुई थी मुलाकात

कजाकिस्तान। यूरी ने अपनी शादी की विडियो इंस्टाग्राम पर डाली है, जिसमें वह दूल्हे की परंपरागत पोशाक में मुस्कुरा रहे हैं। उन्हें विडियो में अपनी खूबसूरत दुल्हन मार्गो के साथ डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी पत्नी की बाहों में बाहें डाल रखी थी और वे दोनों काफी खुश दंपति लग रहे थे। बस उनकी मार्गो एक सिंथेटिक सेक्स डॉल है। उन्होंने अपनी असामान्य शादी की फुटेज साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘फिलहाल के लिए यह हुआ है। यह जश्न आगे भी जारी रहेगा।’

एक्सिस बैंक घोटाला : ईडी के रडार पर पूर्व बैंक अफसर की सात लग्जरी गाड़ियां

आपने महिला-पुरुष की शादी देखी होगी। आज के दौर में दो महिलाओं, दो पुरुषों और थर्ड जेंडर्स की शादियों के बारे में भी सुना होगा। मगर क्या आपने कभी किसी इंसान और ‘डॉल’ की शादी के बारे में सुना है। शायद नहीं सुना होगा मगर यह बिल्कुल सच है। कजाकिस्तान के एक बॉडीबिल्डर ने पूरे रस्मों रिवाज के साथ एक डॉल मार्गो से शादी की है। यूरी टोलोच्को ने अपनी डॉल मंगेतर से जब शादी की तो उसमें दर्जनों मेहमान मौजूद थे और वहां पर परंपरागत डांस प्रोग्राम भी हुआ।

यूरी के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं और दोनों पर मिलाकर कुल तकरीबन एक लाख चालीस हजार फॉलोवर्स हैं। यूरी ने मार्गो को रिंग पहनाने के साथ ही मेहमानों के सामने औपचारिक किस करने वाला विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह गैर-परंपरागत शादी लग सकती है लेकिन यूरी काफी पहले से इसके लिए तैयार थे। वह मार्गो काफी ज्यादा चाहते हैं। उनके मुताबिक, मार्गो खूबसूरत हसीना है।

नेपाल में राजशाही बहाल करने की मांग, काठमांडू की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

यूरी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘कपल्स को कम बात करनी चाहिए, उनके भीतर जुड़ाव ज्यादा होना चाहिए। मैंने और मार्गो ने समय के महसूस किया कि इस तरह समझने में शब्दों के मुकाबले कुछ ज्यादा समय लगता है लेकिन यह अहसास काफी खास होता है। आपका साथी आपकी सबसे गहरी चाहत का हकदार है लेकिन उसे भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।’ यूरी का दावा है कि वह मार्गो से पहली बार एक नाइट क्लब में मिले थे।

Related Articles

Back to top button