• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दाह संस्कार के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

Writer D by Writer D
13/12/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kapal Kriya

Kapal Kriya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मृत्यु इस जीवन का शाश्वत सत्य हैं, जिसका एक समय के बाद हर जीव को सामना करना हैं। जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। किसी भी इंसान की मृत्यु होने के बाद उसका अंतिम संस्कार (Cremation) किया जाता हैं जो कि धार्मिक शास्त्रों के 16 संस्कारों का ही हिस्सा हैं। मृत्यु के बाद व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जाती है और श्मशान में दाह संस्कार किया जाता है। मृत शरीर को श्मशान में पंचतत्व में विलीन कर दिया जाता है। शास्त्रों में इस प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इन नियमों की पालना से जीवात्मा का सफर सुखद होता हैं और अगले जन्म में उत्तम शरीर मिलता हैं। आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में…

इन 10 वस्‍तुओं का दान अनिवार्य

इस सफर में व्यक्ति के कर्म और पुण्य ही उसके साथ जाते हैं इसलिए मृत्यु करीब आने पर व्यक्ति को 10 चीजों का दान स्वयं कर देना चाहिए ये 10 चीजें हैं तिल, लोहा, सोना, रूई, नमक, सात प्रकार के अन्न, भूमि, गौ, जलपात्र और पादुका। कहा गया है कि इनके दान से यममार्ग में जाते हुए आत्मा को कष्ट का सामना नहीं करना होता है। व्यक्ति की मृत्य के बाद इन चीजों का दान करना चाहिए।

परिक्रमा करनी है जरूरी

चिता सजने के बाद चिता की परिक्रमा करनी चाहिए। यह मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का तरीका है। परिक्रमा द्वार परिजन के शव से यह आदेश प्राप्त किया जाता है कि आपने शरीर रहने तक हमारे लिए जो कुछ भी किया हम उसका आभार प्रकट करते हैं और अब आपको अंतिम विदाई देने के लिए आपके पार्थिव शरीर को अग्निदेव को समर्पित करते हैं जिससे आपकी देह जो पंचतत्व से बनी है वह पंचतत्व में विलीन होकर फिर से नवीन देह धारण कर सके।

शव को इस प्रकार करें विदा

शव को पवित्र और नवीन वस्त्र पहनाना चाहिए। पुराण में स्पष्ट कहा गया है कि शव को नग्न नहीं जलना चाहिए। शव को वस्त्र पहनाकर नवीन वस्त्र से पूरी तरह ढक देना चाहिए। इसके बाद चिता पर शव को सुलाकर उसके ऊपर पुष्प, चंदन और पांच प्रकार की लकड़ियों को रखना चाहिए।

शवदाह (Cremation) के बाद ऐसा जरूर करें

शवदाह (Cremation) क्रिया होने तक परिजनों को श्मशान भूमि में रहकर मृत व्यक्ति की आत्मा को सद्गति मिलने की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद जितने लोग मृत व्यक्ति को श्मशान तक छोड़ने गए थे उन सभी को अंतिम प्रणाम करके तीन लकड़ी दाएं हाथ में और 2 लकड़ी बाएं हाथ में रखकर पीछे की ओर फेंक देना चाहिए और पीछे देखे बिना किसी नदी या तालाब पर जाकर वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद व्यक्ति का गोत्र और नाम के आगे प्रेत बोलकर अंजुली से जल देना चाहिए। इसके बाद लोहा, अग्नि, जल और पत्थर स्पर्श करने के बाद घर में प्रवेश करना चाहिए।

पीछे मुड़कर न देखना

मृत्यु से संबंधित विशेष बातों का उल्लेख गरुड़ पुराण में मिलता है, जिसमें बताया गया है कि दाह संस्कार के बाद व्यक्ति की आत्मा मोह वश अपने घर लौटना चाहती है। शवदाह के बाद श्मशान से लौटते वक्त पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इससे आत्मा का मोहभंग होता है और उसके अंतिम सफर में परेशानी आती है।

दीपक जलाना

मान्यता है कि मृत्यु के बाद 12 दिन तक आत्मा घर में ही रहती है, इसलिए कम से कम 11 दिन तक मृत व्यक्ति के नाम एक दीप घर के बाहर दान करना चाहिए। इससे आत्मा को शांति प्राप्त होती है। मृत व्यक्ति को मोक्ष के लिए परिजनों को पिंडदान करना भी आवश्यक होता है। बिना पिंडदान के जीवात्मा को काफी कष्ट भोगने पड़ते हैं। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान मृत व्यक्ति का पिंडदान करना चाहिए।

Tags: AstrologyAstrology tipscremation ghatCremation retualsCremation rules
Previous Post

सर्दियों में खाएं गुड का हलवा, स्वाद ऐसा जो रहेगा हमेशा याद

Next Post

भोजन का बार-बार गिरना होता है इस बड़ी घटना का संकेत, जानें इनके बारे में

Writer D

Writer D

Related Posts

navel
फैशन/शैली

नाभि का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

17/06/2025
Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

17/06/2025
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

17/06/2025
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

17/06/2025
Open Pores
फैशन/शैली

तपती गर्मी में भी चेहरा दिखेगा खूबसूरत, ओपन पोर्स हो जाएंगे गायब

17/06/2025
Next Post
Food

भोजन का बार-बार गिरना होता है इस बड़ी घटना का संकेत, जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें

ATS

टेरर फंडिग : अजीजुल हक सात दिन की पुलिस रिमांड पर, ATS ने घंटों की पूछताछ  

08/01/2021
Shakti Sadan

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत

18/04/2025
Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक लाएगी इलेक्ट्रिक कार, 2024 में लाएगी पहला मॉडल

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version