• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम की अनोखी पहल, अब गांव की समस्या का होगा गांव में ही समाधान

Writer D by Writer D
18/06/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Neha Sharma

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सुशासन नीति के तहत जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) द्वारा जनपद के सभी 16 विकास खण्डों के 100 दूरस्थ ग्रामों का भ्रमण करने एवं ग्राम चौपाल के माध्यम से जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

आगामी 20 जून को विकासखण्ड झंझरी से इसकी शुरुआत की जा रही है। जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) द्वारा एक दिन में 06 ग्रामों के भ्रमण के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह दो कार्य दिवस पर ग्रामों के भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाना है।

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) द्वारा जिले के सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इन ग्राम चौपालों में ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने बताया कि शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद की ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों / ग्रामों में ग्राम चौपाल लगाये जाने के दृष्टिगत रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर में अंकित तिथियों को प्रस्तावित ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तहसील, विकास खण्ड एवं समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त संबंधित / विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जन सामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों एवं मांग आदि का परीक्षण कर उन्हें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारित / पूर्ण करायेंगे। सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह चौपाल लगाए जाने के प्रस्तावित दिनांक से पूर्व ही चयनित ग्रामों का स्वयं भी निरीक्षण करेंगे। आयोजित चौपाल में उनके द्वारा चिन्हित की गई जन शिकायतों एवं उनके निस्तारण से अवगत कराया जाएगा।

अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma)ने स्पष्ट किया है कि मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को चौपाल में सुसंगत सूचनाओं एवं प्रगति के साथ उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से भी सूचित करेंगे। चूँकि कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है, ऐसी स्थिति में बिना किसी सूचना के संबंधित / विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामों के निरीक्षण / चौपाल के दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी ग्राम में चिन्हित भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एच०एस०रजिस्टर तथा ग्राम में घटित बड़ी घटनाओं की सूचना के साथ अनिर्वाय रूप से प्रतिभाग करेंगे।

जून माह का प्रस्तावित भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का कार्यक्रम

>> आगामी 20 जून को झंझरी विकासखण्ड की बनघुसरा, लक्ष्मनपुर जाट, चिश्तीपुर, रामनगर तरहर, जानकरीनगर और परेड सरकार ग्राम पंचायत एवं राजस्व ग्राम में ग्राम चौपाल का आयोजन एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

>> आगामी 23 जून को रूपईडीह विकासखण्ड की छिटौनी, पिपरा बाजार, बनगाई, कौड़िया, कोचवा और सहजनवा ग्राम पंचायत एवं राजस्व ग्राम में ग्राम चौपाल का आयोजन एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम नेहा शर्मा के कड़े तेवर, सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

>> आगामी 27 जून को मुजेह विकासखण्ड की बनकटी सूर्यबली सिंह, ढिबरीकला, रैगांव, लखनीपुर, देवरिया अलावल, दत्तनगर माफी ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम का भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का आयोजन प्रस्तावित है।

>> आगामी 30 जून को इटियाथोक विकासखण्ड की पारासराय, नरौरा भर्रापुर, परसिया बहोरीपुर, जानकरीनगर, सरकाण्ड और बस्ती ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम का भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जुलाई का प्रस्तावित कार्यक्रम

आगामी 04 जुलाई को पण्ड़रीकृपाल विकासखण्ड, 07 जुलाई को तरबगंज, 11 जुलाई को बेलसर, 14 जुलाई को वजीरगंज, 18 जुलाई को नवाबगंज, 21 जुलाई को परसपुर, 25 जुलाई को हलधरमऊ, 28 जुलाई को कटराबाजार विकासखण्ड में भ्रमण एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

अगस्त का प्रस्तावित कार्यक्रम

आगामी 01 अगस्त को मनकापुर, 04 अगस्त को बभनजोत, 08 अगस्त को छपिया और 11 अगस्त को करनैलगंज विकासखण्ड के ग्रामों में ग्राम चौपाल एवं भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Tags: dm neha sharmagonda newsup news
Previous Post

2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस को दिया जाएगा, संस्कृति मंत्रालय ने की घोषणा

Next Post

राम मंदिर से पहले रामजन्मभूमि पथ का होगा विकास

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Ram

राम मंदिर से पहले रामजन्मभूमि पथ का होगा विकास

यह भी पढ़ें

मायावती की योगी सरकार को सलाह, बोली- कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे

16/10/2020
attacked on police team

शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, आठ गिरफ्तार

28/03/2021

सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण और निजीकरण तक सीमित : शिवपाल

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version