• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘काम सही हो रहा है, तो भी अखिलेश उसे गलत ही कहेंगे’, योगी के समर्थन में उतरे राजभर

Writer D by Writer D
26/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बलिया
0
OP Rajbhar

OP Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar ) ने इलाहाबाद में गवाह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को समर्थन किया । वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में जातीय जनगणना को मुद्दा बनने की बात से इन्कार किया है।

जिले के रसड़ा स्थित दल के प्रधान कार्यालय पर रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने इलाहाबाद में गवाह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा “ सच्ची बात कड़वी होती है। अतीक अहमद को सपा ने विधायक व सांसद बनाया था। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के विरुद्ध मुकदमा हुआ था । यही बात योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं। ”

उन्होंने दावा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का लक्ष्य केवल सरकार का विरोध करना रह गया है ।‌ उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि सरकार का विरोध नीतियों व विचारों से करें। उन्होंने आरोप लगाया कि काम सही हो रहा है, तो भी अखिलेश उसे गलत ही कहेंगे । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने वाले थे कि वह शूद्र हैं कि नहीं। उनका सदन में कोई सवाल नही आया । ‌

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में जातीय जनगणना के मुद्दा बनने की बात को लेकर राजभर ने दावा किया कि जातीय जनगणना लोकसभा के आगामी चुनाव में मुद्दा नहीं बनेगा । अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा कि ‘ कोई मुद्दा नहीं है। जब वह मुख्यमंत्री थे , दिल्ली में उनके समर्थन से कांग्रेस की सरकार थी , उन्हें जातीय जनगणना याद नही आया । हम बीस साल से यह लड़ाई लड़ रहे हैं । प्रमोशन में आरक्षण खत्म कर लाखों लोगों की नौकरी छीन लिया ।

जेल में मूसेवाला के हत्यारोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, दो की मौत

उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद यह सपा की बौखलाहट है । वह प्रयास में हैं कि उन्हें सत्ता जल्दी कैसे जल्द मिल जाए, उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश इसकी छटपटाहट में ही इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ‘

उन्होंने इसके साथ ही कहा ‘ जनता विकास चाहती है। रोटी , कपड़ा और मकान , शिक्षा और दवाई चाहती है। घरेलू बिजली का बिल माफ हो , गरीब का इलाज फ्री में हो , लोग इसके लिए परेशान हैं। रोजगार , मंहगाई से निजात व सौहार्द मुद्दे होंगे । ‘ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि नेता गुमराह कर वोट लेकर सत्ता हासिल करने की कवायद करते रहते हैं।

वहीं रामचरित मानस पर मुख्यमंत्री योगी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी का राम चरित मानस पर जबाव सही है। सपा सत्ता से बेदखल होने के बाद अनर्गल बयानबाजी कर रही है । जब उन्होंने देख लिया कि उत्तर प्रदेश में सपा की हालत बिगड़ रही है तो वह इस मुद्दे से बैक हो गए । उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी‌‌ कि अगर वे प्रश्न करते हैं तो उत्तर भी सुनने की क्षमता रखें।

Tags: akhilesh yadavAtiq Ahmedballia nescm yogiOP Rajbharprayagraj murder case
Previous Post

जेल में मूसेवाला के हत्यारोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, दो की मौत

Next Post

कल से खेली जाएगी बरसाने की लड्डू और लट्ठमार होली, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Barsane Lathmar Holi

कल से खेली जाएगी बरसाने की लड्डू और लट्ठमार होली, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दिव्यांग विश्वविद्यालय को शासकीय दर्जा दिलाने का दिया भरोसा

31/07/2022

केंद्र सरकार ने कहा- स्कूलों में अब इस तरह देखी जाएगी बच्चे की परफॉर्मेंस

30/07/2020
Arrested

ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में STF के हत्थे चढ़े 7 आरोपी

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version