• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारे पर्व प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
10/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  कहा कि हमारे पर्व प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम हैं। प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण शुद्ध एवं संतुलित रहेगा तो पर्व एवं त्योहारों को हम मनाने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री  आज यहां गोमती तट पर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा एक कठिन व्रत है, जो अलग-अलग चरणों में सम्पन्न होता है। भोजपुरी समाज द्वारा छठ पर्व देश और दुनिया में पूरी आस्था, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर अस्ताचल एवं सूर्याेदय पर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। कड़ी ठण्ड पर भी माताएं, बहनें प्राकृतिक व्यवस्था की पूजा करती हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि लोक आस्था से जुड़े पर्व एवं त्योहारों पर शासन एवं प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। आम जनमानस के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। हमारे पर्व एवं त्योहार लोक आस्था के प्रतीक हैं तथा यह व्यक्तिगत आस्था के साथ ही पर्यावरणीय उन्नयन के भी माध्यम हैं। यदि हमारी नदियां व जलाशय प्रदूषित होंगी, तो इससे हमारी आस्था भी प्रभावित होगी।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने छठ महोत्सव पर वरिष्ठ जनों, युवाओं और कलमकारों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री  ने कहा कि विगत 19 माह से देश और दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित है। विश्व के कई विकसित देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। किन्तु प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित है। कोरोना नियंत्रण में आमजन की सक्रिय सहभागिता रही है। उन्होंने कहा कि मानव समाज को प्राकृतिक व्यवस्था के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी हम अपनी लोक आस्था को अक्षुण्ण रख पाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, नगर विकास मंत्री  आशुतोष टण्डन, लखनऊ की महापौर  संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई  नवनीत सहगल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रभुनाथ राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Chhath Pujachhath puja 2021cm yogiLucknow News
Previous Post

चित्रकूट गैंगरेप केस: गायत्री प्रजापति दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

Next Post

18 जनपदों से होकर काशी में पुनः विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, CM योगी करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा

Writer D

Writer D

Related Posts

firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Next Post

18 जनपदों से होकर काशी में पुनः विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, CM योगी करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा

यह भी पढ़ें

मीडिया को बताया 'जल्लाद' Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस : आज फिर रिया चक्रवर्ती से CBI करेगी पूछताछ

29/08/2020
Parliament attack

संसद पर हमले की 22वीं बरसी, पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

13/12/2023
earthquake

भूकंप के झटकों से फिर दहला तुर्की, 1500 से अधिक की मौत

06/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version